अंडे खाने से होने वाले फायदों से हम सभी अच्छे से वाकिफ हैं। अंडे को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। एक अंडे में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन होता है। अंडे से जुड़ा अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ है, जिसमें बताया गया है कि एक दिन में दो से ज्यादा अंडे खाने वालों को दिल संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
अमेरिका की मैसाचुसेट्स लोवेल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर कैथरीन टकर ने बताया कि शोधकर्ताओं ने अमेरिका में लगभग 30,000 वयस्कों के आहार, स्वास्थ्य और जीवनशैली की आदतों का 31 वर्षों तक अध्ययन किया। इसमें उन्होंने पाया कि अंडे को ज्यादा मात्रा में खाने से इसमें मौजूद कोलेस्ट्रॉल बीमारियों को न्योता देता है।
अमेरिका के कृषि विभाग के अनुसार, एक बड़े अंडे में 200 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। अगर कोई एक दिन में 300 मिलीग्राम से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल लेता है तो उसे हृदय संबंधी विकार होने का खतरा 17 फीसद तक बढ़ जाता है। इतना ही नहीं 18 फीसद तक मृत्यु का खतरा भी बढ़ जाता है।
कैथरीन बताती हैं कि आप एक सप्ताह में आप कई अंडे खा सकते हैं, लेकिन हर दिन अंडे खाने से बचना चाहिए। एक अंडे में लगभग 75 कैलोरी होती हैं। अगर आप नाश्ते में तीन फ्राई अंडे खाएंगे तो इससे आपको लगभग 225 कैलोरी मिलती है, जो आपके मोटापे का कारण बन सकती है।
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंडा
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, दिल संबंधित बीमारियां और डायबिटीज की परेशानी है तो उन्हें अंडे का पीला भाग खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि उसमें अधिक मात्रा में कोलोस्ट्रोल होता है। अधिक मात्रा में अंडे का सेवन करने से लकवा, नपुंसकता, पैरों में दर्द की समस्या भी हो सकती है।