फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर चुटकियों में बनाएं 'चना दाल का हलवा', जीत लें बच्चों का दिल

Tue, 11 Jun 2019 10:02 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 11 Jun 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
make delicious chane ki daal ka halwa at home
अधिकतर लोगों को मीठा खाना पसंद होता है। वो अलग बात है फिटनेस को ध्यान में रखते हुए लोग ज्यादा मीठा नहीं खाते लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्वादिष्ट मिष्ठान की विधि बताने जा रहे हैं, जो बेहद हेल्दी है क्योंकि इसे चने की दाल से बनाया जाता है। जी हां, आप भी घर पर बनाएं चने दाल का हलवा। 
make delicious chane ki daal ka halwa at home
सामग्री
आधा कप चना दाल
आधा कप दूध
एक चौथाई चम्मच इलायची
एक चौथाई चम्मच घी
आधा कप सुगर
आधा कप घी
6 बादाम
 
make delicious chane ki daal ka halwa at home
चना दाल हलवा रेसिपी बनाने की विधि
-सबसे पहले चने की दाल को धोकर पूरी रात दाल भीगोंकर रख दें। इसके बाद दाल से पानी पूरी तरह से छानकर दाल अलग रख लें। साथ में बादाम को भी महीन-महीन काटकर अलग रख लें।
-पानी से निकाली हुई दाल को मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें। इस मिक्सचर को बाउल में अलग रख लें।
-अब पैन को गर्म करके उसमें घी डाल दें। पूरी तरह से जब घी मेल्ट हो जाए तो उसमें चना दाल के मिक्सचर को डालें और अच्छे से मिलाकर अच्छे से सुनहरा होने तक भून लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
make delicious chane ki daal ka halwa at home
-गैस की आंच मीडियम रखें और उसपर एक पैन में दूध रख दें। एक बार उबाल आ जाए तो इसमें दाल का मिक्सचर डाल दें। इसे अच्छे से चलाएं।
-आंच को धीमा ही रखें और दाल के पेस्ट को तब तक चलाएं जब तक पूरा दूध सोख ना ले।
-इसके बाद चीनी और इलायची पाउडर डालकर पेस्ट को अच्छे से चलाएं। जब मिक्सचर थोड़ा पतला लगने लगे और पैन को छोड़ने लगे तो समझ लें कि हलवा तैयार हो गया है।
-हलवा तैयार है, इसमें कटे हुए बादाम के टुकड़े डाल दें। गर्मागर्म सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed