Kareena Kapoor Looks : जब भी कोई कार्यक्रम होता है तो लोग उसमें स्टाइलिश दिखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। खास तौर पर महिलाएं स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए फिल्मी जगत की अभिनेत्रियों के आउटफिट्स देखती हैं। अगर आपके घर या ऑफिस में भी कोई कार्यक्रम है और आप ट्रेंडिंग आउटफिट की तलाश में हैं तो इसमें ये लेख आपकी मदद कर सकता है।
दरअसल, आज हम आपको करीना कपूर खान के बेस्ट और ट्रेंडिंग आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे टिप्स लेकर आप भी खूबसूरत दिख सकती हैं। करीना कपूर स्टाइल के मामले में काफी आगे रहती हैं। उनका हर आउटफिट काफी ट्रेंडिंग होता है। सोशल मीडिया पर भी करीना काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, जिन पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी करीना कपूर खान के बेस्ट आउटफिट दिखाते हैं, ताकि आप भी उनसे टिप्स ले सकें।
2 of 6
Kareena Kapoor Looks
- फोटो : instagram
करीना का लहंगा लुक
करीना का ये रेड लहंगा लुक काफी खूबसूरत है। इसे अंजुल भंडारी ने डिजाइन किया था। आप इस तरीके का लहंगा आसानी से बाजार से पांच हजार के अंदर खरीद सकती हैं। ऐसे लुक के साथ आप करीना की तरह ही बालों में स्लीक बन बना सकती हैं या चाहें तो बालों को खुला रखें।
3 of 6
Kareena Kapoor Looks
- फोटो : instagram
ब्लैक गाउन में करीना
ब्लैक रंग वैसे भी एवरग्रीन होता है। आप करीना के जैसे ही ब्लैक गाउन को किसी भी कार्यक्रम के लिए चुन सकती हैं। कॉकटेल नाइट के लिए ऐसा गाउन परफेक्ट है। इसे पहनते समय आंखों में स्मोकी मेकअप करें।
4 of 6
Kareena Kapoor Looks
- फोटो : instagram
सीक्वेन साड़ी में करीना
इस तरह की साड़ियां आज-कल काफी चलन में हैं। करीना की तरह आप भी स्लीक बन बनाकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इसके साथ आप आर्टिफिशियल या फिर डायमंड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
5 of 6
Kareena Kapoor Looks
- फोटो : instagram
एक्ट्रेस का फॉर्मल लुक
करीना का ये फॉर्मल लुक बेहद कमाल है। पर्पल ब्लेजर सेट में आप भी बेहद स्टाइलिश लग सकती हैं। हाई हील्स आपके इस लुक को कंप्लीट करेंगी।