बॉलीवुड की हसीना हो या फिर छोटे पर्दे की, इन सबका फैशन और ड्रेसिंग सेंस हमेशा ही कुछ अलहदा सा होता है। तभी तो कई बार ये हसीनाएं नीली और काली रंग की लिपस्टिक लगाएं नजर आ जाती हैं। लेकिन इस बार टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस बिल्कुल ही यूनिक कलर की लिपस्टिक लगाएं फोटोशूट के लिए तैयार दिखीं। जिसमे उनका लुक देख फैंस की तो बोलती ही बंद हो गई। आगी की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
2 of 5
erica fernandes
- फोटो : instagram
एरिका फर्नांडिस वैसे भी अपने फैशन सेंस के मामले में काफी अलग रहती हैं। यहीं नहीं उनके फोटोशूट भी काफी अलग से दिखते हैं। हर बार की तरह इस बार भी वो हटके फोटोशूट करवाते दिखीं। कैंडी मैगजीन के लिए करवाए फोटोशूट में वो पीले रंग की लिपस्टिक लगाएं दिखीं।
3 of 5
erica fernandes
- फोटो : instagram
काफी सारे गॉर्जियस लुक में करवाए इस फोटोशूट का एक वीडियो भी एरिका ने साझा किया है। जिसमे वो गोल्डन यलो रंग की लिपिस्टिक के साथ ड्यूई मेकअप किए दिख रही हैं। वहीं उनके इस लुक पर फैंस का मिलाजुला रिएक्शन देखने को मिला। किसी ने इस लुक को बकवास बताया तो काफी सारे फैंस एरिका के लुक की तारीफ कर रहे हैं। वैसे बता दें कि लिपस्टिक के शेड के साथ एक्सपेरिमेंट बहुत कम हसीनाएं करती हैं। लेकिन इसमे टीवी की एक्ट्रेस से लेकर बड़े पर्दे की हसीनाएं भी शामिल हैं।
4 of 5
nia sharma
- फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय से लेकर सारा अली खान नीले और पर्पल रंग की लिपस्टिक की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। वहीं टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को अपनी काली लिपस्टिक की वजह से जमकर ट्रोलिंगा का समना करना पड़ा था। वहीं एरिका की इस पीले रंग की लिपस्टिक पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वैसे बता दें कि एरिका अपने वेस्टर्न से लेकर एथिनिक लुक के लिए भी फैंस की तारीफ पाती हैं। पिछले दिनों सब्यसाची के फ्लोरल नंबर पर जमकर कमेंट्स आए थे।
5 of 5
erica fernandes
- फोटो : instagram
सब्यसाची की डिजाइन की हुई फ्लोरल साड़ी पर एरिका बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। चोकर नेकपीस और हैवी ईयररिंग्स के साथ एरिका का ड्यूई मेकअप, ब्राउन न्यूड लिपशेड खासा दिलचस्प था।