फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Milad Un Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी पर मेहंदी लगानी है? हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी ये 10 खूबसूरत डिजाइन

Mon, 24 Aug 2026 01:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 24 Aug 2026 01:14 PM IST
सार

Eid Milad Un Nabi Mehndi Designs: मेहंदी डिजाइन चुनते समय अपनी पसंद और आउटफिट का भी ध्यान रखें। हल्की मेहंदी सिंपल ड्रेस के साथ अच्छी लगती है, जबकि हैवी डिजाइन ट्रेडिशनल या फेस्टिव लुक को और निखार सकती है।

विज्ञापन
Eid E Milad Un Nabi 2026: Minimal to Full Hand, Latest Arabic Mehndi Designs You Must Try
ईद ए मिलाद उन नबी की मेहंदी डिजाइन - फोटो : AI

Eid Milad Un Nabi Mehndi Ideas: ईद मिलाद-उन-नबी का मौका धार्मिक आस्था और खुशी से जुड़ा खास अवसर माना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं, एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं और खास अंदाज में इस दिन को मनाते हैं। त्योहार या खास मौके पर मेहंदी लगाना भी महिलाओं और लड़कियों के बीच काफी पसंद किया जाता है। अगर आप ईद मिलाद-उन-नबी के लिए खूबसूरत और सादगी भरी मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो कुछ खास पैटर्न आपके हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा सकते हैं।



इस मौके के लिए आप सिंपल बेल मेहंदी, फ्लोरल पैटर्न, अरेबिक मेहंदी, जालीदार डिजाइन और मिनिमल मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो उंगलियों और हथेली के बीच हल्का डिजाइन भी खूबसूरत नजर आता है। वहीं, जिन्हें हैवी मेहंदी पसंद है, वे हथेली से लेकर कलाई तक आकर्षक पैटर्न बनवा सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन चुनते समय अपनी पसंद और आउटफिट का भी ध्यान रखें। हल्की मेहंदी सिंपल ड्रेस के साथ अच्छी लगती है, जबकि हैवी डिजाइन ट्रेडिशनल या फेस्टिव लुक को और निखार सकती है।

Eid E Milad Un Nabi 2026: Minimal to Full Hand, Latest Arabic Mehndi Designs You Must Try
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Ai

ईद ए मिलाद उन नबी के लिए मेहंदी डिजाइन आइडियाज


अरेबिक मेहंदी डिजाइन 

  • अरेबिक मेहंदी डिजाइन अपनी फ्लोरल बेल और खाली जगह वाले पैटर्न के लिए पसंद की जाती है।
  • यह डिजाइन हाथों पर एलिगेंट और मॉडर्न लुक देती है। 
  • इसे कम समय में भी लगाया जा सकता है।
Eid E Milad Un Nabi 2026: Minimal to Full Hand, Latest Arabic Mehndi Designs You Must Try
Mehndi Design 2026 - फोटो : instagram

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

  • फूल-पत्तियों वाले डिजाइन हमेशा सदाबहार रहते हैं।
  • हथेली के बीच एक बड़ा फूल बनाकर उसके आसपास पत्तियों और बेल का पैटर्न बनाया जा सकता है।
  • यह सिंपल और खूबसूरत विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Eid E Milad Un Nabi 2026: Minimal to Full Hand, Latest Arabic Mehndi Designs You Must Try
बेल मेहंदी डिजाइन - फोटो : AI

मिनिमल मेहंदी डिजाइन

  • अगर आपको हल्की और सिंपल मेहंदी पसंद है, तो मिनिमल डिजाइन चुनें।
  • उंगलियों पर छोटे पैटर्न, हथेली पर छोटी बेल या हल्का जालीदार डिजाइन आपके हाथों को खूबसूरत लुक दे सकता है।
विज्ञापन
Eid E Milad Un Nabi 2026: Minimal to Full Hand, Latest Arabic Mehndi Designs You Must Try
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Ai

फुल हैंड मेंहदी डिजाइन

  • हैवी लुक पसंद करने वाली महिलाएं फुल-हैंड मेहंदी ट्राई कर सकती हैं।
  • इसमें फ्लोरल मोटिफ, जालीदार पैटर्न, पत्तियां और बारीक लाइन वर्क को शामिल किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed