फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Special Mehndi Design 2024: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खास मेहंदी, यहां देखें खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन

Wed, 30 Oct 2024 10:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 30 Oct 2024 10:27 AM IST
सार

अगर आप अपनी दिवाली खास बनाना चाहती हैं तो हाथों पर खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन की मेहंदी लगाएं। यहां हम आपको खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Diwali 2024 latest mehndi design front and back hand image
इस दिवाली हाथों पर रचाएं खास मेहंदी - फोटो : instagram

Diwali Special Mehndi Design 2024:  कार्तिक माह की अमावस्या तिथि का दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी खास होता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे, जिस वजह से अयोध्या वासियों ने पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजा दिया था। इसीलिए इस दिन को दिवाली के रूप में मनाया जाता है।



दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा भी होती है। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा सज-संवर के की जाए तो माता रानी आपके जरूर प्रसन्न होंगी। यही वजह है कि दिवाली की पूजा के लिए हर कोई खूब अच्छे से तैयार होता है।

खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो महिलाएं खूब अच्छे से तैयार होती हैं और हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। यदि आप भी अपने हाथों पर मेहंदी लगाने का सोच रहीं हैं तो यहां हम आपको दिवाली के लिए मेहंदी के बेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 

Diwali 2024 latest mehndi design front and back hand image
इस दिवाली हाथों पर रचाएं खास मेहंदी - फोटो : instagram

पहली डिजाइन

ये वाली डिजाइन महिलाएं रंगोली में भी बनाती हैं। ऐसे में आप इस डिजाइन का चयन अपने हाथों के लिए कर सकती हैं। इसे बनाना काफी सरल होता है। तो यदि आप कोई आसान सी मेहंदी की डिजाइन खोज रहीं हैं तो इसका चयन करें। 

Diwali 2024 latest mehndi design front and back hand image
इस दिवाली हाथों पर रचाएं खास मेहंदी - फोटो : instagram

दूसरी डिजाइन

दिवाली के दिन हर महिला खूब सजती और संवरती है। ऐसे में अपनी मेहंदी में भी ये चीज दर्शाएं। अपनी मेहंदी में खूब सजी-संवरी महिला को दीपक पकड़े हुए दिखाएं। ताकि पता लगे कि दिवाली के दिन महिलाएं कैसे तैयार होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2024 latest mehndi design front and back hand image
इस दिवाली हाथों पर रचाएं खास मेहंदी - फोटो : instagram

तीसरी डिजाइन

यदि आपको भरे-भरे हाथ मेहंदी लगाना पसंद है, लेकिन हाथों पर महिला की तस्वीर नहीं बनाना चाहतीं तो इस डिजाइन का चयन करें। महिला की तस्वीर बनाने की जगह हथेली पर हैप्पी दिवाली लिखें और दीपक बनाएं। 

विज्ञापन
Diwali 2024 latest mehndi design front and back hand image
इस दिवाली हाथों पर रचाएं खास मेहंदी - फोटो : instagram

चौथी डिजाइन

सिंपल सी डिजाइन की तलाश कर रहीं हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको हथेली के बीच में दीपक बनाना है और उसके आस-पास बूटी बनाकर उसे सजाना है। इससे आपका लुक प्यारा दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed