फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2024: आज है धनतेरस का त्योहार, ऐसे कपड़े पहनकर पूजा के लिए खास अंदाज में हों तैयार

Tue, 29 Oct 2024 09:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 29 Oct 2024 09:41 AM IST
सार

आज देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में आप भी धनतेरस की पूजा अपना अलग अंदाज दिखाकर हर किसी को इंप्रेस कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Dhanteras 2024 how to get ready for Dhanteras puja tips for men and woman
धनतेरस 2024 - फोटो : instagram
Dhanteras 2024: आज 29 अक्तूबर से हिंदू धर्म के सबसे अहम त्योहार की शुरुआत हो गई है। 5 दिन चलने वाले दीपोत्सव के त्योहार के पहले दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इसी क्रम में आज देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है।


धनतेरस की धूम घरों से लेकर बाजारों तक में दिखाई दे रही है। लोग आज के दिन जमकर खरीदारी करते हैं। आज ही के दिन दिवाली के लिए घर में गणेश लक्ष्मी लेकर आए जाते हैं। घरों और मंदिरों में आज भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा होती है।

पूजा के दौरान हर कोई अच्छे से तैयार होता है। ऐसे में आज के दिन आप भी कुछ अच्छा पहन कर अपना सादगी बड़ा अंदाज दिखाएं। यहां हम आपको महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं, जिससे टिप्स लेकर आप भी धनतेरस की पूजा के लिए तैयार हो सकते हैं।
Dhanteras 2024 how to get ready for Dhanteras puja tips for men and woman
धनतेरस 2024 - फोटो : instagram

पहनें बनारसी साड़ी

धनतेरस की पूजा में पीला रंग ही पहना शुभ होता है। ऐसे में आप पीले रंग की बनारसी साड़ी पहनें। पीले रंग की साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी। इसके साथ अपने बालों में जूड़ा बना लें, ताकि आपको खुले बाल ज्यादा परेशान न कर पाएं।

Dhanteras 2024 how to get ready for Dhanteras puja tips for men and woman
धनतेरस 2024 - फोटो : instagram

अनारकली सूट है बेहतर विकल्प

बहुत सी महिलाएं साड़ी पहनना पसंद नहीं करती हैं, ऐसे में आप अनारकली सूट पहनें। ये न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है, बल्कि काफी आरामदायक भी होता है। ऐसे में आप भी धनतेरस की पूजा के लिए अनारकली सूट का चयन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2024 how to get ready for Dhanteras puja tips for men and woman
धनतेरस 2024 - फोटो : instagram

शरारा पहनें

यदि कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो हल्का हो तो शरारा सूट ही एक बेहतर विकल्प है। शरारा सूट आजकल काफी ट्रेंड में भी है। ऐसे में आप धनतेरस की पूजा में शरारा सूट पहनें और अपना सादगी भरा अंदाज दिखाएं। 

विज्ञापन
Dhanteras 2024 how to get ready for Dhanteras puja tips for men and woman
धनतेरस 2024 - फोटो : instagram

पुरुषों के लिए बेस्ट है धोती-कुर्ता

हिंदू धर्ण में पूजा-पाठ के समय पुरुषों को धोती-कुर्ता पहनने की ही सलाह दी जाती है। तो यदि आपके पास पीले रंग का कुर्ता है, तो उसे सफेद रंग की धोती के साथ पहनें। इससे आपका लुक स्टाइलिश दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed