दिशा पाटनी इन दिनों मिस्ट्री मैन की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों ही दिशा पाटनी की जमकर तस्वीरें वायरल हो रही थी। जिसमे वो मिस्ट्री मैन के साथ वेकेशन पर गई थीं। टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी इन दिनों अपने जिम ट्रेनर एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ नजर आ रही हैं। कार्तिक आर्यन के बर्थडे पार्टी में पहुंची दिशा पाटनी एक बार अपने बीएफएफ के साथ नजर आईं।
Disha Patani: टाइगर श्रॉफ को छोड़ मिस्ट्री मैन के साथ कार्तिक आर्यन के बर्थडे में पहुंची दिशा पाटनी
पार्टी में पहुंच दिशा पाटनी हमेशा की तरह ग्लैमरस कपड़ों में दिखीं। दिशा ने पार्टी की थीम के हिसाब से सफेद रंग के कपड़ों को चुना। स्वीटहार्ट नेकलाइन और शार्ट लेंथ की ड्रेस में दिशा हमेशा की तरह ही हॉट अंदाज में नजर आईं। फुल बेल स्लीव और रिस्की नेकलाइन के साथ दिशा ने सिल्वर स्ट्रैपी हील्स को मैच किया था।
सफेद मिनी ड्रेस को दिशा ने सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक और खुले बालों के साथ मैच किया था। जबकि बीएफएफ एलेक्जेंडर ने सफेद रंग की शर्ट के साथ रिप्ड जींस को पेयर किया था। जिसमे दोनों कपल गोल्स देते दिखे। दिशा पाटनी अपने बोल्ड लुक से जरा भी समझौता नहीं करती हैं। एक दिन पहले ही दिशा ने अपनी मिरर सेल्फी फैंस के साथ शेयर की है।