फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: कलरफुल नहीं ब्लैक एंड व्हाइट कपड़ों से मिलेगा स्टाइलिश लुक, इन दिनों कर रहा ट्रेंड

Mon, 28 Feb 2022 10:55 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 28 Feb 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone to star kid shanaya kapoor wear black and white outfit you must try it
black and white outfit - फोटो : instagram

फैशन का ट्रेड हर वक्त बदलता रहता है। कपड़े की डिजाइन से लेकर पैटर्न, फैब्रिक और बहुत सारी वैराइटी के नए कपड़े फैशन में आते हैं। वैसे ही इन कपड़ों के कलर भी ट्रेंड में आते हैं। कभी पेस्टल तो कभी नियॉन और ब्राइट शेड के बाद इन दिनों सफेद और काले रंग के कपड़े कुछ ज्यादा ही नजर आ रहे हैं। वैसे तो फैशन सेट करने का काम सेलिब्रेटी और सितारे करते हैं। तो अगर आप इन हसीनाओं को देखकर फैशन टिप्स लेती हैं। जरूर देखें इन हसीनाओं के सफेद तो कभी काले कपड़े में खूबसूरत लुक और लें स्टाइल टिप्स।

deepika padukone to star kid shanaya kapoor wear black and white outfit you must try it
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण

स्टाइल क्वीन दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने फैशन सेंस को पूरी तरह से अपग्रेड कर चुकी हैं। तभी तो हर उनकी ड्रेस चर्चा का विषय बन जाती हैं। वैसे इन सारी बोल्ड ड्रेस में एक चीज जो कॉमन दिख रही है। वो है सफेद और काला रंग। दीपिका पादुकोण एक के बाद एक ऐसे ही रंग के कपड़ों में दिख रही हैं। 

deepika padukone to star kid shanaya kapoor wear black and white outfit you must try it
शनाया कपूर, सुहाना खान, अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
शनाया कपूर

अगर आप स्टार किड्स शनाया कपूर के फैन हैं तो उनकी इन स्टाइल से भी टिप्स ले सकती हैं। अपनी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे और सुहाना खान के साथ डिनर के लिए निकली शनाया सफेद रंग की शार्ट कटआउट ड्रेस में रेडी थी। इस के साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उनका सफेद कपड़ों को लेकर प्यार नजर आ ही जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone to star kid shanaya kapoor wear black and white outfit you must try it
अनन्या पांडे काले कपड़ों में - फोटो : instagram
अनन्या पांडे

वैसे तो अनन्या पांडे कलरफुल कपड़े ही पहने दिखती हैं। लेकिन फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के पोस्ट वेडिंग पार्टी में ब्लैक कलर की ड्रेस में पहुंची थीं। अनन्या ने ब्लैक कलर की ब्लेजर ड्रेस का चुनाव किया था। जिस पर डबल बटन से डिटेलिंग की गई थी। वहीं इस ब्लेजर के साथ ही शार्ट स्कर्ट ऐड थी। जो इस ब्लेजर ड्रेस को और भी फार्मल कम पार्टी लुक ज्यादा देने के लिए काफी दिख रही थी। 

विज्ञापन
deepika padukone to star kid shanaya kapoor wear black and white outfit you must try it
सफेद टॉप में श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
श्रद्धा कपूर

अगर आप सिंपल और ईजी लुक की चाह रखती हैं तो श्रद्धा कपूर पिछले दिनों सफेद रंग टॉप और जींस में नजर आई थीं। काम के सिलसिले में निकलीं श्रद्धा ने क्रिसक्रॉस पैटर्न और कोल्ड शोल्डर डिजाइन वाला लूज फिटिंग टॉप कैरी किया था। जो कि इन दिनों चल रहे ट्रेड के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। इस टॉप को डेनिम जींस के साथ पेयर किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed