फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Leggings Care Tips: जल्दी खराब होती हैं आपकी लेगिंग्स, तो इन आसान तरीकों से करें रखरखाव

Sun, 27 Feb 2022 02:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 27 Feb 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
leggings care tips how to keep leggings in good condition
लेगिंग्स के रखरखाव का तरीका - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

आरामदायक बॉटम वियर में लेगिंग्स एक अच्छा विकल्प है। इसीलिए हर लड़की के वॉडरोब में लेगिंग्स जरूर शामिल होती है। लेगिंग्स की एक खास बात ये होती है कि इसे लड़कियां किसी भी तरह के अपर वियर के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। चाहे कुर्ती हो या टी शर्ट हो किसी के साथ भी आप लेगिंग्स को पेयर कर सकती हैं। लेगिंग्स कम्फर्ट के साथ ही स्टाइलिश लुक भी देती हैं। लड़कियों के बीच लेगिंग्स की अधिक डिमांड होने के कारण मार्केट में इसकी कई वैरायटी भी उपलब्ध हैं। प्लेन लेगिंग्स से लेकर प्रिंटेड लेगिंग्स तक आपको बाजार में मिल जाएंगी। हालांकि लेगिंग्स के साथ एक परेशानी अक्सर देखने को मिलती है कि वह अधिकतर जल्दी खराब हो जाती हैं। लेगिंग्स कुछ बार पहनने के बाद ही लूज होने लगती है। कभी कभी लेगिंग्स का कपड़ा घिसने भी लगता है। ऐसे में आप पैसे लगगर मनपसंद लेगिंग्स ले तो लेते हैं पर अधिक समय तक उसे कैरी नहीं कर सकते। इसलिए हम आज आपको कुछ आसान से उपाय बताएंगे जिनसे आपकी लेगिंग्स जल्दी खराब होने से बच जाएंगी। अगली स्लाइड्स में जानें लेगिंग्स की केयर के आसान तरीके।

leggings care tips how to keep leggings in good condition
wash - फोटो : istock

लेगिंग्स को अधिक न धोएं 


दरअसल, कपड़े जरूरत से ज्यादा धोने से भी खराब होते हैं। लेगिंग्स के साथ तो यही बड़ी वजह होती है। आवश्यकता से अधिक कपड़े धोने से उनकी लाइफ कम हो जाती है। इसलिए प्रयास करें कि दो तीन बार पहनने के बाद लेगिंग्स को धोएं। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप गन्दी लेगिंग्स पहन लें। जरूरत लगे तो बिल्कुल धोएं।

leggings care tips how to keep leggings in good condition
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लेगिंग्स को धोने का सही तरीका

कभी कभी आप को ये पता नहीं होता कि किस फैब्रिक को किस तरह से धोना है। ऐसे में कपड़े गलत तरीके से वॉश करने से भी खराब होते हैं। लेगिंग का मटेरियल स्ट्रेची होता है और स्पैन्डेक्स, नायलॉन और कॉटन फैब्रिक की अधिकतर लेगिंग्स होती हैं। अगर लेगिंग्स को हार्श तरीके से धोएंगे तो वह खराब हो जाएगी। भी लेगिंग्स को नुकसान होता है। इससे लेगिंग की इलास्टिसिटी को नुकसान होता है। इसलिए लेगिंग्स को डेलीकेट तरीके से वॉश करना चाहिए। एक बात ध्यान रखें कि कपड़े धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। हो सके तो लेगिंग्स हाथों से धोएं। अगर वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं और लंबे समय तक स्पिन न करें। लेगिंग्स को उल्टा करके ही वॉशर में डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
leggings care tips how to keep leggings in good condition
Malaika Arora - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

लेगिंग्स धोने में न करें फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल

लेगिंग्स को वॉश करने में अगर आप फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे अभी रोक दें। स्पैन्डेक्स या पॉलिएस्टर जैसे फैब्रिक की लेगिंग में फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए।फैब्रिक सॉफ्टनर की जगह लेगिंग्स धोने से पहले आधे घंटे के लिए उसे एक चौथाई कप सिरका और ठंडे पानी में भिगोकर रख दें। 

विज्ञापन
leggings care tips how to keep leggings in good condition
Sana Saeed - फोटो : instagram/sanaofficial

लेगिंग्स सुखाने का तरीका 

लेगिंग्स के रखरखाव में मात्र उनके वॉश पर ही नहीं बल्कि कपड़े सुखाने के सही तरीके पर भी ध्यान देना चाहिए। लेगिंग्स को ड्रायर में बिल्कुल भी मत सुखाइए। ड्रायर की हाई हीट से आपकी लेगिंग खराब हो सकती है। उसमें छेद होने लगते हैं। लेगिंग को हवा में लटकाकर सूखाने की बजाय किसी समतल जगह पर सुखाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed