फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंधी वेडिंग के लिए दीपिका ने पहना इतने लाख का लहंगा, चुनरी पर सोने से लिखवाया 'सदा सौभाग्यवती भव:'

Sat, 17 Nov 2018 01:55 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Deepika padukone Sabyasachi designed sindhi wedding lehenga cost rupees 8.95 lakh
deepika ranveer - फोटो : file photo

लेक कोमो की खूबसूरत वादियों के बीच 14 नवंबर को रणवीर-दीपिका हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। इस ग्रेंड मैरिज को सबकी नजरों से छिपाए रखने की बहुत कोशिश की गई। बावजूद इसके फैंस के सामने जो तस्वीर आईं उन्हें देखकर तो कोई भी कहेगा कि बॉजीराव की मस्तानी अपने बाजीराव के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक और जहां दीपिका की खूबसूरती के चर्चें हुए तो वहीं दूसरी तरफ शादी में दोनों स्टार्स की कॉस्ट्यूम भी खासा चर्चा का विषय बने रहे।दो दिन बाद दीपवीर की शादी में क्या-क्या हुआ इसका खुलासा धीरे-धीरे हो रहा  है। फिलहाल दीपिका के सिंधी वेडिंग के लहंगे की कीमत फैंस के सामने आ गई है। 

Deepika padukone Sabyasachi designed sindhi wedding lehenga cost rupees 8.95 lakh
deepika - फोटो : file photo

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो दीपिका के सिंधी वेडिंग लहंगे की कीमत 8.95 लाख बताई जा रही है। लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया है। सिंधी वेडिंग में रणवीर पिंक एंड गोल्डन कांजीवरम शेरवानी में सिर पर साफा बांधे पूरे राजसी ठाठ-बाट में नजर आ रहे हैं तो दीपिका गुलाबी रंग के पारंपरिक लहंगा पहने हुए हैं।माथे पर बिंदिया, मेहंदी लगाए दीपिका के हाथों में कलीरें बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

Deepika padukone Sabyasachi designed sindhi wedding lehenga cost rupees 8.95 lakh
Ranveer-Deepika wedding - फोटो : social media
सिंधी वेडिंग के लिए गुलाबी रंग के लहंगे में बैठीं दीपिका की चुनरी में एक मंत्र लिखा है जो लोगों को बेहद आकर्षित कर रहा है तो वहीं अंगूठी की कीमत लोगों की हैरान का सबब बनी हुई है। बता दें, तस्वीर में दीपिका ने हाथ में जो स्क्वायर शेप की अंगूठी पहनी दिखाई दे रही है वह सोलिटेयर डायमंड रिंग है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोलिटेयर स्क्वायर शेप रिंग की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ रुपए बताई जा रही है।वहीं चुनरी के बॉर्डर पर सदा सौभाग्यवती भव: मंत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika padukone Sabyasachi designed sindhi wedding lehenga cost rupees 8.95 lakh
deepveer - फोटो : spotboye

सिंधी शादी में दीपिका ने जो लंहगा-चुनरी पहनी हुई है वह बहुत ही खास है।कहा जा रहा है कि दीपिका की चुनरी के बॉर्डर पर लिखा सदा सौभाग्यवती भव: मंत्र किसी आम धागे से नहीं बल्कि सोने से कढ़ा हुआ है।उनकी चुनरी पर सोने का जरदोसी वर्क हो रखा है जो रणवीर की फैमिली के लोगों ने करवाया है।

विज्ञापन
Deepika padukone Sabyasachi designed sindhi wedding lehenga cost rupees 8.95 lakh
deepveer - फोटो : spotboye
दीपिका की कलीरें और चूढ़ा विशेषतौर पर राहुल लूथरा के रा आब्ता ने डिजाइन किए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed