Trending Bangles Set And Designs: करवा चौथ का त्योहार शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं साड़ी या लहंगा, खूबसूरत ज्वेलरी और मेहंदी के साथ अपने लुक को खास बनाने की तैयारी करती हैं। अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपने पारंपरिक लुक में नई दुल्हन जैसा ग्लैमरस टच चाहती हैं, तो चूड़ियों का सही सेट आपके पूरे लुक को बदल सकता है। लाल चूड़ा, गोल्डन बैंगल्स से लेकर कुंदन और मोती वाली चूड़ियों तक, इन दिनों कई खूबसूरत डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं।
करवा चौथ 2026: लाल चूड़े से कुंदन बैंगल्स तक, करवा चौथ पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे चूड़ियों के ये सेट
Karwa Chauth 2026 Fashion: अगर आपका आउटफिट हैवी है, तो बहुत ज्यादा डिजाइन वाली चूड़ियों की जगह गोल्डन या कुंदन बैंगल्स का एलिगेंट सेट चुन सकती हैं। वहीं सिंपल साड़ी या सूट के साथ रंग-बिरंगे कड़े और चूड़ियों का लेयरिंग स्टाइल आपके हाथों को फेस्टिव लुक दे सकता है।
लाल चूड़ा सेट
नई दुल्हन वाला ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए लाल चूड़ा सबसे क्लासिक विकल्पों में से एक है। लाल चूड़े को गोल्डन बैंगल्स और कंगनों के साथ पेयर करने पर हाथों का लुक और ज्यादा रॉयल नजर आ सकता है। करवा चौथ पर लाल साड़ी या लहंगे के साथ यह कॉम्बिनेशन खास तौर पर खूबसूरत लग सकता है।
कुंदन चूड़ी सेट
अगर आप अपने लुक में लग्जरी और रॉयल टच चाहती हैं, तो कुंदन डिजाइन वाली चूड़ियों को ट्राई कर सकती हैं। कुंदन वर्क वाली चूड़ियां लहंगे, बनारसी साड़ी और सिल्क साड़ी के साथ अच्छी तरह मैच की जा सकती हैं। इन्हें स्टेटमेंट रिंग और झुमकों के साथ पेयर करके फेस्टिव लुक पूरा किया जा सकता है।
राॅयल चूड़ियों और कड़े का सेट
इस तरह की चूड़ियों का सेट आपको शाही लुक देंगे। इसमें नक्काशीदार राजवाड़ी कड़े जोड़े गए हैं, जिसमें मीनाकारी का काम हुआ है। साथ ही अनकट स्टोन कंगन और पर्ल कंगन को टीमअप करके सेट बनाया गया है। इस तरह का सेट हैवी ब्राइडल लहंगे पर काफी खूबसूरत दिखता है। इसे आप डार्क रंग या पेस्टल शेड्स हर तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
आप चाहें तो कंगनों के बीच सिंपल कांच की लाल या मैरून चूड़ियों को मिलाकर पूरा सेट तैयार कर सकती हैं। बनारसी सिल्क,कांजीवरम, चंदेरी और पटोला साड़ियों पर भी ये सेट बेहद खूबसूरत लगेगा
घुंघरू वाली चूड़ियों का सेट
पारंपरिक चूड़ियों का ये सेट आपके पारंपरिक लुक को अलग बना सकता है। लाल, पीली और हरी चूड़ियों से अलग नारंगी और सुनहरे रंग की चूड़ियां कंट्रास्ट साड़ियों के साथ खूब जंचेगी। प्लेन नारंगी कांच की चूड़ियों के साथ मेटल की पतली घुंघरू वाली चूड़ियों को मिलाया गया है। इनके बीच सुनहरे नक्काशीदार कड़े लगाए गए हैं। हरा, बैंगनी या राॅयल ब्लू रंग के आउटफिट को तो इस तरह की चूड़ियां निखार देंगी। हैवी आउटफिट हो या हल्की साड़ियां दोनों पर ही इस पारंपरिक चूड़ियों को पेयर कर सकते हैं।
आप अपनी मनमुताबिक रंग की प्लेन चूड़ियों के साथ इस तरह के घुंघरू वाली पतली चूड़ियों की मैचिंग मिलाकर इस करवा चौथ पर पहन सकती हैं। ये बजट फ्रेंडली विकल्प होने के साथ ही हर मौके पर बेस्ट दिखने वाला सेट बन जाएगा।