छह साल लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड के 'राम' और 'लीला' आखिरकार इटली में सात फेरे लेने के बाद हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।दोनों की ये शादी सबके लिए चर्चा का विषय बनी रही। दीपिका की चुनरी से लेकर, सगाई की अंगूठी और ज्वैलरी तक में दीपवीर ने पानी की तरह पैसा बहाया। इस बात का अंदाजा दीपिका के हाथ में चमक रही हीरे की अंगूठी की चमक और कीमत से ही लगाया जा सकता है।आइए जानते हैं बाजीराव की इस मस्तानी ने अपनी शादी की ज्वैलरी पर आखिर कितने करोड़ खर्च किए ।
{"_id":"5bee7731bdec22696720ebbd","slug":"deepika-padukone-engagement-ring-cost-is-2-crore-7-lakh-rupees-know-the-total-fashion-budget-of-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की अंगूठी और लाखों का मंगलसूत्र, जानें ज्वैलरी पर कितने खर्च कर डाले दीपिका ने","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
करोड़ों की अंगूठी और लाखों का मंगलसूत्र, जानें ज्वैलरी पर कितने खर्च कर डाले दीपिका ने
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
ranveer deepika
- फोटो : twitter
deepika padukone ring
- फोटो : Instagram
आमतौर पर एक्ट्रेस गोल शेप में या फिर ओवल शेप की अंगूठी पहने हुए दिखाई देती हैं, लेकिन दीपिका की अंगूठी सबसे अलग है। तस्वीर में दीपिका ने हाथ में जो अंगूठी पहनी है वह स्क्वायर शेप में है। यह सोलिटेयर डायमंड रिंग है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोलिटेयर स्क्वायर शेप रिंग की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि रणवीर की सगाई की अंगूठी की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिली है। दीपिका की अंगूठी की कीमत हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर की अंगूठी की कीमत से काफी ज्यादा है।
ranveer deepika
- फोटो : twitter
दीपवीर की शादी में शादी के जोड़े से लेकर दीपिका की ज्वैलरी तक सब कुछ आकर्षण का केंद्र बना रहा।शादी के जोड़े में सजी दीपिका के चेहरे पर नजर आने वाली बड़ी सी नथ,गले में पड़ा हुआ हीरों का मंगलसूत्र और माथे पर सजा मांग टीका उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। दीपिका के मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है । खबर के अनुसार, दीपिका का मंगलसूत्र हीरों से बना हुआ है।मंगलसूत्र को खास बनाने के लिए इसमें सॉलिटेयर हीरा जड़ा गया है।इतना ही नहीं, सुनहरे रंग के कलीरें और हाथों में लाल चूड़ा और हीरे की अंगूठी से लेकर सोने में सजी दुल्हन पर से लोग अपनी आंखें ही नहीं हटा पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : twitter
दीपिका ने मंगलसूत्र के अलावा दो हीरों के हार भी खरीदे हैं । बताया जा रहा है कि दीपिका ने अपनी पूरी ज्वैलरी पर करीब 1 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इतना ही नहीं दीपिका ने अपने होने वाले पति रणवीर के लिए एक सोने की चेन भी खरीदी है । ये सारी ज्वैलरी मुंबई के एक ज्वैलरी स्टोर से खरीदी गई है ।
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : Instagram
शादी के दिन दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे के लुक को पूरा करने के लिए सबके फेवरेट लाल रंग का चुनाव किया था। दीपिका पादुकोण ने इस खास दिन के लिए डिजायनर सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ लंहगा पहना। जो उन्हें परफेक्ट ब्राइड लुक दे रहा था। वहीं, बात अगर दूल्हा बने रणवीर सिंह की करें तो उनके गले में पड़ा बड़ी सी चिड़िया वाला पैेंडेट एकदम शाही लुक दे रहा था।