दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के साथ मिलकर सितारों को अपने जन्मदिन की पार्टी दी थी। जिसमे उनके खास दोस्त रणबीर सिंह के साथ उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी मौजूद थीं। पार्टी के लिए खूबसूरत होस्ट बनीं दीपिका पादुकोण ने जहां काले रंग के कपड़ों में जलवा दिखाया। तो वहीं आलिया के क्रॉप टॉप ने हर किसी की ध्यान अपनी ओर खींचा।
आलिया भट्ट ने पहना अबतक का सबसे बोल्ड आउटफिट, क्रॉप टॉप पहने दिखीं ग्लैमरस
दरअसल, आलिया भट्ट बहुत ही कम क्रॉप टॉप ने नजर आती हैं। ऐसे में ये लुक आलिया को ग्लैमरस दिखाने के लिए काफी था। आलिया ने काले रंग का बिकिनी टॉप पहन रखा था। जो ब्रिटिश लेबल ब्रांड हाउस ऑफ सीबी के कलेक्शन में से एक था। आलिया के इस क्रॉप टॉप में स्वीटहार्ट नेकलाइन बनी थी। वहीं इसके साथ ही बलून शेप फुल स्लीव इस टॉप को बिल्कुल हटके लुक दे रही थी। जिसे आलिया ने काले रंग की मॉम जींस और ब्लैक स्ट्रैपी हील्स के साथ पेयर किया था।
बालों में स्लीक पोनी टेल बनाए आलिया ने लगभग आंखों पर नो मेकअप लुक के साथ मैचिंग का काले रंग का मास्क लगाया था। जिसके साथ स्लिंग बैग उनके लुक को एक्सपेंसिव बनाने के लिए काफी था। जबकि रणबीर कपूर ने काले रंग की जींस के साथ सिंपल सफेद रंग की शर्ट मैच की थी। रणबीर और आलिया की जोड़ी इस आउटफिट में बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रही थी।
वहीं अपने जन्मदिन पर होस्ट बनीं दीपिका पादुकोण के मास्क से ढंके चेहरे पर आंखों के मेकअप ने हर किसी का ध्यान खींचा। कोहल ब्राउन रंग की आंखों के साथ दीपिका ने काली लेदर की पैंट और मैचिंग के ओवरसाइज टर्टल नेक स्वेटर के साथ मैच किया था। वहीं इस स्वेटर के टर्टल नेकलाइन के ऊपर गोल्डन चेन हर किसी का ध्यान खींच रही थी।
दीपिका की इस पार्टी में रणबीर और आलिया के साथ ही करण जौहर और अनन्या पांडे भी पहुंचे थे। जिसमे अनन्या ने सफेद रंग का ऑफ शोल्डर डिजाइन का जंपसूट पहन रखा था।