Dandiya Look 2024: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का काफी महत्व है। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप की पूजा की जाती है। इस साल यह त्यौहार 3 अक्तूबर से शुरू होगा। ऐसे में लोगों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।
शारदीय नवरात्रि इसलिए भी काफी खास होता है क्योंकि इस दौरान जगह-जगह डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन होता है। जिन लोगों को डांडिया और गरबा खेलने का शौक होता है, वो साल भर इसका इंतजार करते हैं ।
लोग डांडिया खेलने के लिए नए-नए कपड़े पहनते हैं और खूब अच्छे से तैयार होते हैं।अगर आप भी इस बार डांडिया और गरबा नाइट में अपना खूबसूरत और रॉयल अंदाज दिखाना चाहती है तो अंबानी परिवार की महिलाओं से टिप्स ले सकती हैं। दरअसल, अंबानी परिवार गुजरात से ताल्लुक रखता है, ऐसे में उनके पहनावे में गुजरात की झलक दिखाई देती है। इसी के चलते अगर आप भी उनके लुक से टिप्स लेंगी तो आपका अंदाज भी काफी अलग दिखेगा।
2 of 5
डांडिया नाइट के लिए आउटफिट
- फोटो : instagram
नीता अंबानी
नीता अंबानी का रंगकाट लहंगा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर सकता है। अगर आप कुछ हैवी सा पहनने का सोच रही हैं तो उनके जैसा ही लहंगा अपने लिए तैयार कराएं। इसके साथ अपने दुपट्टे को सही से अटैच करें, ताकि ये कहीं से अटके नहीं, वरना आपको गरबा खेलने में परेशानी हो सकती है।
3 of 5
डांडिया नाइट के लिए आउटफिट
- फोटो : instagram
श्लोका मेहता
अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता का ये लुक गरबा और डांडिया नाइट के लिए एकदम परफेक्ट है। इस तरह का लहंगा गुजरात में ज्यादा बिकता है। ऐसे में आप भी ऐसे ही वर्क का लहंगा खरीदें और उसके साथ मैचिंग का ब्लाउज बनवाएं। ऐसे लहंगे के साथ आप बोहो लुक कैरी कर सकती है।
4 of 5
डांडिया नाइट के लिए आउटफिट
- फोटो : instagram
राधिका मर्चेंट
अगर लाल और गुलाबी रंग पसंद है तो अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट क लुक से टिप्स लें। उन्हीं के जैसा गुजराती वर्क वाला लहंगा बनवाकर उसके साथ बालों में स्लीक स्टाइल से चोटी बांधें। इस लुक के साथ पारंपरिक ज्वेलरी पहनकर अपना लुक पूरा करें, ताकि आपका अंदाज सबसे रॉयल दिखे।
5 of 5
डांडिया नाइट के लिए आउटफिट
- फोटो : instagram
ईशा अंबानी
अगर आप लहंगा नहीं पहनना चाहतीं तो अंबानी परिवार की बिटिया यानी कि ईशा अंबानी के लुक से टिप्स लें। आप चाहें तो उन्हीं की तरह ऐसा बंजारा लुक कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आपको स्कर्ट के साथ हॉल्टर नेक वाले ब्लाउज की जरूरत पड़ेगी। बस ऑक्सीडाइज ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा करें।