फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: स्किन टाइप के हिसाब से जानें कि दिन में कितनी बार धोना चाहिए चेहरा ?

Mon, 23 Sep 2024 09:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 23 Sep 2024 09:22 AM IST
सार

अगर चाहते हैं कि चेहरा हमेशा खिला-खिला रहे तो स्किन टाइप के हिसाब से ही अपने चेहरे को धोएं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips how many time i can wash face according to skin type
दिन में कितनी बार धोना चाहिए चेहरा ? - फोटो : iStock

Skin Care Tips: जब-जब मौसम बदलता है तो लोगों तो तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर जब मौसम बारिश का हो, तब तो उमस की वजह से हर कोई मुंहासों और एक्ने से परेशान हो जाता है। इन दिक्कतों को दूर करने के लिए कई बार हम बाजार में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन ये भी ज्यादा असर नहीं दिखा पाते।



महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी चेहरे पर तमाम तरह की परेशानियां दिखाई देती रहती हैं। ऐसे में आपको एक बात पर ध्यान देना चाहिए। इस मौसम में अगर आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से चेहरा नहीं धोएंगे तो ये आपको परेशानी में डाल सकता है। 

अगर चाहते हैं कि चेहरा हमेशा खिला-खिला रहे तो स्किन टाइप के हिसाब से ही अपने चेहरे को धोएं। यहां हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि किस स्किन टाइप वाले व्यक्ति को दिन में कितनी बार अपना चेहरा धोना चाहिए। 

Skin Care Tips how many time i can wash face according to skin type
दिन में कितनी बार धोना चाहिए चेहरा ? - फोटो : iStock

तैलीय त्वचा

बारिश के इस मौसम में तैलीय त्वचा वालों को काफी परेशानी होती है, क्योंकि ये मौसम उमस भरा होता है। ऐसे में ऑयली स्किन वाले लोगों को हर हालात में दिन में 2-3 बार अपना चेहरा धोना चाहिए। चेहरे पर अतिरिक्त तेल मुंहासे और ब्लैकहेड्स का कारण बन सकता है। ऐसे में दिन में कम से कम तीन बार चेहरा धोएं। 

 

Skin Care Tips how many time i can wash face according to skin type
दिन में कितनी बार धोना चाहिए चेहरा ? - फोटो : istock

रूखी त्वचा

अगर आपकी त्वचा रूखी है तो आपको दिन में 1-2 बार धोना चाहिए। ध्यान रखें कि वैसे तो ड्राई स्किन वालों के लिए दिन में एक बार चेहरा धोना पर्याप्त है। एक बार चेहरा धोने से त्वचा में नमी बनी रहती है। ऐसे में कोशिश करें कि एक ही बार अपने चेहरे को धोएं। अगर लग रहा है कि चेहरा गंदा हो गया है तो आप सोने से पहले एक बार जेंटल फेसवॉश से चेहरा धोएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips how many time i can wash face according to skin type
दिन में कितनी बार धोना चाहिए चेहरा ? - फोटो : iStock
संवेदनशील त्वचा
 

जिन लोगों की त्वचा काफी संवेदनशील होती है, उन्हें ध्यान रखने की जरूरत है। अगर वो चेहरे पर बार-बार चेहरे को धोएंगे तो कई तरह की परेशानियां होने का डर रहता है। ऐसे में संवेदनशील त्वचा वालों के लिए दिन में एक बार चेहरा धोना पर्याप्त होता है। वो सुबह या रात को बिना खुशबू वाले क्लींजर का उपयोग करके चेहरे को धो सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips how many time i can wash face according to skin type
दिन में कितनी बार धोना चाहिए चेहरा ? - फोटो : iStock

नॉर्मल त्वचा

बहुत से लोगों की त्वचा नॉर्मल होती है और मौसम के अनुकूल होती है। ऐसे लोगों को दिन में अपना चेहरा 2 बार धोना चाहिए। सामान्य त्वचा वाले लोगों के लिए सुबह और रात को चेहरा धोना पर्याप्त होता है। इससे ही उनकी त्वचा खिल उठती है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed