फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ruturaj Wedding: शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखीं ऋतुराज की दुल्हन, क्रिकेटर के लुक ने जीता लोगों का दिल

Sun, 04 Jun 2023 10:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 04 Jun 2023 10:35 AM IST
सार

तीन जून को भारतीय टीम के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्कर्षा पवार के साथ शादी कर ली। दोनों का वेडिंग लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन
CSK cricketer Ruturaj Gaikwad Wedding with utkarsha pawar see photos here
Ruturaj Gaikwad Wedding - फोटो : instagram

Ruturaj Gaikwad Wedding : आईपीएल 2023 के खत्म होने के साथ ही अब सीएसके के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने शनिवार यानी कि 3 जून को महाराष्ट्र की क्रिकेटर उत्कर्षा पवार के साथ 7 फेरे लिए। दोनों की शादी की सभी रस्में महाबलेश्वर में पूरी की गईं। ऋतुराज ऐसे पांचवें क्रिकेटर हैं, जो इस साल शादी के बंधन में बंध गए हैं। हाल ही में आईपीएल के फिनाले की जीत की खुशी में भी उत्कर्षा को स्टेडियम में देखा गया था। वो खुद एक क्रिकेटर हैं और महाराष्ट्र के लिए खेल चुकी हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था।



शनिवार को ऋतुराज ने अपनी शादी के बाद सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरो को शेयर किया है। जिस पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं। लोगों को दोनों का वेडिंग लुक बेहद पसंद आया है। आइए आपको भी इनके वेडिंग लुक के बारे में बताते हैं। 

CSK cricketer Ruturaj Gaikwad Wedding with utkarsha pawar see photos here
Ruturaj Gaikwad Wedding - फोटो : instagram

लोगों ने जमकर बरसाया प्यार

ऋतुराज गायकवाड़ लंबे समय से महाराष्ट्र की क्रिकेटर उत्कर्षा पवार को डेट कर रहे थे। उत्कर्षा अक्सर उन्हें सपोर्ट करने स्टेडियम आया करती थीं। शादी की फोटोज में दोनों की केमेस्ट्री जबरदस्त दिख रही है। ऋतुराज ने शादी की कई फोटोज शेयर की हैं। पहले वेडिंग लुक में दोनों ने महाराष्ट्रियन लुक कैरी किया है। क्रिकेटर ने उत्कर्षा की साड़ी से मैच करती हुई पगड़ी पहनी थी। 

CSK cricketer Ruturaj Gaikwad Wedding with utkarsha pawar see photos here
Ruturaj Gaikwad Wedding - फोटो : instagram

बेहद खूबसूरत लगा लुक

पहले लुक में उत्कर्षा ने हरे रंग की नौवारी साड़ी पहनी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी। बालों में जूड़ा और उसमें लगे फूल उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे थे। वहीं अगर बात कर ऋतुराज की तो उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ऑफ व्हाइट रंग की शेरवानी पहनी थी। हरे रंग की पगड़ी उनके लुक को कंप्लीट बना रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
CSK cricketer Ruturaj Gaikwad Wedding with utkarsha pawar see photos here
Ruturaj Gaikwad Wedding - फोटो : instagram

दूसरा लुक भी था बेहद प्यारा

दोनों के दूसरे लुक की बात करें तो ऑफ व्हाइट शेरवानी में ऋतुराज बेहद हैंडसम लग रहे थे। गले में मोतियों की माला और सिर पर साफा उन्हें रॉयल लुक दे रहा था। 

विज्ञापन
CSK cricketer Ruturaj Gaikwad Wedding with utkarsha pawar see photos here
Ruturaj Gaikwad Wedding - फोटो : instagram

ऑफ व्हाइट रंग के लहंगे में उत्कर्षा

दूसरी तरफ ऑफ व्हाइट रंग के लहंगे में उत्कर्षा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। गले में हैवी नेकपीस और कानों में हैवी ईयररिंग्स उनके लुक के साथ बेहद खूबसूरत बना रहे थे। उन्होंने अपने दूसरे लुक में अपने बालों को खुला रखा था। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed