फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: शादी-पार्टी में दिखना है सबसे स्टाइलिश, तो ये चार डिजाइन वाले ब्लाउज करें ट्राई

Sat, 03 Jun 2023 04:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 03 Jun 2023 04:04 PM IST
विज्ञापन
wedding blouse design ideas to look stylish in party
Sophie Choudry - फोटो : instagram/sophiechoudry 

साड़ी किसी भी तरह के इवेंट में पहनी जा सकती हैं। ऑफिस से लेकर शादी पार्टी तक में साड़ी का लुक आपको सबसे अलग दिखा सकता है लेकिन साड़ी लुक में अधिक आकर्षक और स्टाइलिश बनाने का काम करता है आपका ब्लाउज का डिजाइन। आजकल साड़ी से अधिक लड़कियां ब्लाउज के डिजाइन पर फोकस करती हैं। कई तरह के ब्लाउज डिजाइन मार्केट में आ गए हैं। वहीं ब्लाउज के स्टाइल में भी अब काफी वैरायटी देखने को मिलती है। पहले मात्र ब्लाउज के गले और बाजुओं की डिजाइन पर काम होता था लेकिन अब साड़ी को मॉडर्न लुक देने के लिए क्रॉप टॉप ब्लाउज, लॉन्ग और शार्ट शर्ट स्टाइल के ब्लाउज और भी कई तरह के ब्लाउज लड़कियां कैरी करती हैं। वैसे तो ब्लाउज के मामले में आपके पास कई विकल्प हैं लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि मौके के अनुरूप आपको किस तरह की साड़ी पर कैसे ब्लाउज कैरी करने हैं और उनके साथ आपको कैसे फैशनेबल दिखना है। आज हम आपको चार तरह के ब्लाउज के बारे में बताएंगे जो शादी समारोह के मौके पर सबसे उपयुक्त रहेंगे।

wedding blouse design ideas to look stylish in party
Samantha Akkineni - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

डिजाइनर नेकलाइन ब्लाउज 

इन दिनों महिलाओं की पहली पसंद डिजाइनर नेकलाइन वाले ब्लाउज होते हैं। इस तरह के ब्लाउज में लड़कियों का लुक तो खूबसूरत आता ही है, साथ में शादी पार्टी में आपको हैवी ज्वेलरी कैरी नहीं करनी पड़ती। डिजाइनर नेकलाइन ब्लाउज में आपके नेक के पास एम्ब्रॉयडरी या अन्य तरह का वर्क होता है, जिससे आपका लुक आकर्षक तो लगता ही है, आप ज्वेलरी नहीं पहनना चाहती तो उससे भी बच जाती हैं। आप चाहें तो बस डिजाइनर नेकलाइन ब्लाउज के साथ ज्वेलरी में इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं।

wedding blouse design ideas to look stylish in party
Madhuri Dixit - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

मिरर वर्क ब्रालेट ब्लाउज 

आजकल ब्रालेट ब्लाउज ट्रेंड में हैं। महिलाएं इस तरह के ब्लाउज में स्टाइलिश और मॉडर्न दिखती हैं। आप भी डिजाइनर साड़ी के साथ ब्रालेट ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। हालंकि अगर आप शादी पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं तो मिरर वर्क वाला ब्रालेट ब्लाउज पहनें। इसके अलावा आप हैवी कढ़ाई वाला ब्रालेट ब्लाउज भी पहन सकती हैं। ये आपके लुक को अधिक प्रभावी बनाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
wedding blouse design ideas to look stylish in party
tamanna Bhatia - फोटो : instagram/tamannaahspeaks

फ्रंट कट ब्लाउज डिजाइन

एक्ट्रेसेस को आपने अक्सर डिजाइनर फ्रंट कट ब्लाउज में देखा होगा। इस तरह के ब्लाउज महिलाओं के बीच इन दिनों काफी पसंद किए जाते है। अगर आप भी अभिनेत्री की तरह का लुक चाहती हैं तो इस तरह के ब्लाउज शादी पार्टी में आप भी पहन सकती हैं। हल्की व साधारण साड़ियों पर फ्रंट कट ब्लाउज ग्लैमरस लुक देता है। हाल ही में तमन्ना भाटिया ने डिजाइनर फ्रंट कट ब्लाउज पहना था। 

विज्ञापन
wedding blouse design ideas to look stylish in party
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram/chandiniw

वी नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन

वी नेकलाइन ब्लाउज पार्टी या किसी भी तरह के समारोह पर आपको सबसे अलग और आकर्षक लुक देते हैं। महिलाएं अगर अपने बॉडी शेप के मुताबिक वी नेकलाइन ब्लाउज कैरी करती है तो उनका स्टाइल सबसे जुदा और स्टाइलिश दिखता है। अधिकतर अभिनेत्रियों के वाॅडरोब में वी नेकलाइन ब्लाउज मिल जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed