Cracked Heels Remedy: अक्सर हम मूंगफली खाने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छिलके आपकी खूबसूरती और स्किन के लिए बेहद काम के हो सकते हैं। ये आपकी एक ऐसी समस्या को दूर कर सकते हैं, जिसके लिए आपको महंगे-महंगे प्रोडक्ट भी कई बार काम नहीं आते।
{"_id":"695b40191ffd16ce220b2cfb","slug":"cracked-heels-remedy-how-peanut-shell-can-help-heal-dry-and-cracked-feet-fati-adiyo-ke-upay-2026-01-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cracked Heels Remedy: फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद करेगा मूंगफली का छिलका, जानें कैसे ?","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Cracked Heels Remedy: फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद करेगा मूंगफली का छिलका, जानें कैसे ?
Mon, 05 Jan 2026 10:35 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:35 AM IST
सार
Cracked Heels Remedy: अगर आप भी मूंगफली को खाकर उसके छिलके फेंक देते हैं तो अब ऐसा करने की आपको जरूरत नहीं है। इसकी मदद से आप अपनी फटी एड़ियों को ठीक कर सकती हैं।
विज्ञापन
फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद करेगा मूंगफली का छिलका
- फोटो : अमर उजाला
क्यों करता है फायदा ?
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्यों करता है फायदा ?
मूंगफली के छिलकों में मौजूद प्राकृतिक गुण फटी एड़ियों की समस्या को कम करने में काफी मददगार हो सकते हैं। मूंगफली के छिलकों में हल्के एक्सफोलिएटिंग तत्व पाए जाते हैं, जो एड़ियों पर जमी मृत त्वचा को धीरे-धीरे हटाने में सहायक होते हैं और नई त्वचा को सांस लेने का मौका देते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसे करें इस्तेमाल
इस घरेलू उपाय को अपनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली के सूखे छिलकों को अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि उनमें कोई गंदगी या नमी न रहे। इसके बाद छिलकों को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में नारियल तेल, सरसों का तेल या जैतून का तेल मिलाएं। चाहें तो इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल भी मिला सकती हैं, जिससे मॉइस्चराइजिंग का असर और बढ़ जाता है।

- फोटो : Adobe stock
रात में सोने से पहले गुनगुने पानी में पैरों को 10–15 मिनट तक भिगो लें। इससे त्वचा मुलायम हो जाती है और उपाय का असर बेहतर मिलता है। इसके बाद पैरों को पोंछकर तैयार मिश्रण को फटी एड़ियों पर हल्के हाथों से 5–10 मिनट तक मसाज करें। मसाज के बाद कॉटन के मोजे पहन लें और रातभर ऐसे ही छोड़ दें।
विज्ञापन
ऐसे करें इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
इस उपाय को नियमित रूप से सप्ताह में 3 से 4 बार अपनाने से एड़ियों की रूखापन धीरे-धीरे कम होने लगता है, दरारें भरने लगती हैं और त्वचा मुलायम व चिकनी महसूस होती है। हालांकि, अगर एड़ियों में बहुत गहरे घाव, खून निकलना या ज्यादा दर्द हो रहा हो, तो घरेलू उपाय करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।