{"_id":"695a2fba4b0d5329eb031444","slug":"does-onion-juice-increase-eyebrow-growth-kya-pyaz-ke-ras-se-eyebrow-ki-growth-badhti-hai-2026-01-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thicker Eyebrows Remedy: क्या प्याज के रस से बढ़ जाती है आईब्रो की ग्रोथ ? जानें सच्चाई","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Thicker Eyebrows Remedy: क्या प्याज के रस से बढ़ जाती है आईब्रो की ग्रोथ ? जानें सच्चाई
Sun, 04 Jan 2026 04:53 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 04 Jan 2026 04:53 PM IST
सार
Natural Home Remedies for Thicker Eyebrows: आपने किसी न किसी के मुंह से इस बारे में अवश्य ही सुना होगा। हम इस लेख में आपको सच्चाई बताएंगे कि क्या आखिर सच में प्याज के रस के इस्तेमाल से आईब्रो की ग्रोथ बढ़ती है।
विज्ञापन
क्या प्याज के रस से बढ़ जाती है आईब्रो की ग्रोथ ?
- फोटो : Adobe stock
Natural Home Remedies for Thicker Eyebrows: आजकल घनी और परफेक्ट शेप वाली आइब्रो हर किसी की चाहत बन चुकी हैं। इसी वजह से लोग आईब्रो ग्रोथ के लिए घरेलू नुस्खों की तलाश करते हैं। इन्हीं नुस्खों में से एक है प्याज का रस, जिसे कई लोग आईब्रो बढ़ाने का असरदार उपाय मानते हैं।
आईब्रो पर प्याज का रस लगाने का सही तरीका
- फोटो : Adobe stock
आईब्रो पर प्याज का रस लगाने का सही तरीका
सबसे पहले ताजा प्याज को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। एक कॉटन बड या साफ ब्रश की मदद से हल्का सा रस आईब्रो पर लगाएं। ध्यान रखें कि रस आंखों के अंदर न जाए। इसे 10–15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से हल्के हाथों से धो लें। हफ्ते में 1–2 बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें।

जरूरी सावधानियां
- फोटो : Freepik
जरूरी सावधानियां
इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर जलन या खुजली महसूस हो तो तुरंत धो लें। आंखों के बहुत करीब लगाने से बचें और रात में सोने से पहले इसका इस्तेमाल न करें। गर्भवती महिलाएं या स्किन एलर्जी से परेशान लोग डॉक्टर की सलाह के बिना इसका उपयोग न करें। याद रखें, आईब्रो ग्रोथ में समय, सही डाइट और नियमित देखभाल सबसे ज्यादा जरूरी होती है।

प्याज के रस के संभावित फायदे
प्याज के रस के संभावित फायदे
प्याज के रस में सल्फर, फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। सल्फर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में सहायक माना जाता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंच सकते हैं। नियमित और सीमित मात्रा में इस्तेमाल करने पर कुछ लोगों को आईब्रो के बाल मजबूत होने और हल्की ग्रोथ का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा, प्याज का रस स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को कम करने में भी मदद कर सकता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स हेल्दी रहते हैं।

प्याज के रस के नुकसान
- फोटो : Freepik.com
प्याज के रस के नुकसान
हर घरेलू नुस्खा हर किसी के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं। प्याज का रस तेज़ होता है, जिससे संवेदनशील त्वचा वालों को जलन, खुजली, लालपन या आंखों में पानी आने की समस्या हो सकती है। आंखों के बेहद पास लगाने पर यह असहजता पैदा कर सकता है। ज्यादा मात्रा या रोज़ाना इस्तेमाल करने से स्किन ड्राय भी हो सकती है। इसलिए बिना जानकारी के लंबे समय तक इसका उपयोग करना सही नहीं माना जाता।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।