Beauty Tips: घर पर आसान तरीके से बनाएं नारियल का तेल, रूखे बेजान बालों से मिलेगा छुटकारा
बाजार के नारियल तेज की बजाय आप बालों के लिए नारियल के दूध यानी कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोकोनट मिल्क आपके बालों में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है और बालों को मजबूत व मुलायम बनाता है। बालों के पोषण के लिए घर पर ही नारियल के दूध का हेयर मास्क बना सकते हैं। कोकोनट मिल्क हेयर मास्क बनाने की विधि आसान है।
नारियल के दूध का हेयर मास्क बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-एक ताजा नारियल
-एक कप ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल)
-एक बड़ा चम्मच शहद
कोकोनट मिल्क हेयर मास्क कैसे बनाएं
-सबसे पहलेे एक ताजा नारियल लेकर उसके सफेद हिस्से को मिक्सी में पीस लीजिये।
-एक कप पानी उबाल कर उसमें नारियल के पेस्ट को मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिये।
-अब मलमल के कपड़े से इसे एक कटोरे में छान लीजिये।
-एक दिन के लिए उसे फ्रिज में रख दीजिये।
-अगले दिन बालों में लगाने से पहले छने हुए ठंडे नारियल के दूध में शहद और जैतून का तेल मिला लीजिये।
आपका हेयर मास्क तैयार है।
नारियल के दूध से बने हेयर मास्क को बालों और जड़ों में उंगलियों की मदद से अच्छी तरह से लगा लीजिये। उसके बाद आधे घंटे के लिए एक गर्म तौलिए को बालों में लपेट कर भाप ले लीजिये। फिर माइल्ड शैंपू से बालों को धो लीजिये।