फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: घर पर आसान तरीके से बनाएं नारियल का तेल, रूखे बेजान बालों से मिलेगा छुटकारा

Sat, 04 Dec 2021 04:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 04 Dec 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
coconut oil for hair benefits uses and hair care tips
नारियल का तेल - फोटो : Istock
लड़के हों या लड़कियां, लुक के लिहाज से बाल सभी के लिए जरूरी होते हैं। हालंकि आज कल प्रदूषित वातावरण, तनाव और आपकी लापरवाही का असर बालों पर अधिक पड़ने लगा है। बालों को लेकर तरह तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं। बालों के झड़ने की समस्या के अलावा उनकी चमक और सॉफ्टनेस भी घटने लगी है। अधिकतर लोगों की यही शिकायत होती है कि उनके बाल रूखे, बेजान हो गए हैं। इस समस्या से निजात पालने के लिए लोग तरह तरह के केमिकल युक्त हेयर ऑयल का इस्तेमाल करते है। हो सकता है उससे आपके बाल कुछ समय के लिए ठीक हो जाएँ लेकिन ऐसे केमिकल युक्त तेलों का असर भविष्य में बुरा हो सकता है। अधिकतर लोग बालों की समस्या के लिए नारियल का तेल लगाने की सलाह देते हैं। सलाह सही भी है, लेकिन क्या आपको पता हैं कि किस तरह के नारियल का तेल आपके बालों के लिए फायदेमंद है? नारियल के तेल को अपने रूखे बेजान बालों में कैसे इस्तेमाल कर चमकदार और कोमल बाल वापस लाए जा सकते हैं? आज हम आपको बताते हैं कि बालों के लिए नारियल के तेल का सही इस्तेमाल कैसे करना है।
coconut oil for hair benefits uses and hair care tips
नारियल का तेल - फोटो : Istock

बाजार के नारियल तेज की बजाय आप बालों के लिए नारियल के दूध यानी कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोकोनट मिल्क आपके बालों में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है और बालों को मजबूत व मुलायम बनाता है। बालों के पोषण के लिए घर पर ही नारियल के दूध का हेयर मास्क बना सकते हैं। कोकोनट मिल्क हेयर मास्क बनाने की विधि आसान है।

coconut oil for hair benefits uses and hair care tips
नारियल का तेल - फोटो : Istock

नारियल के दूध का हेयर मास्क बनाने के लिए जरूरी सामग्री

-एक ताजा नारियल
-एक कप ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल)
-एक बड़ा चम्मच शहद

विज्ञापन
विज्ञापन
coconut oil for hair benefits uses and hair care tips
नारियल का तेल - फोटो : Pixabay

कोकोनट मिल्क हेयर मास्क कैसे बनाएं

-सबसे पहलेे एक ताजा नारियल लेकर उसके सफेद हिस्से को मिक्सी में पीस लीजिये।
-एक कप पानी उबाल कर उसमें नारियल के पेस्ट को मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिये।
-अब मलमल के कपड़े से इसे एक कटोरे में छान लीजिये।
-एक दिन के लिए उसे फ्रिज में रख दीजिये।
-अगले दिन बालों में लगाने से पहले छने हुए ठंडे नारियल के दूध में शहद और जैतून का तेल मिला लीजिये।
आपका हेयर मास्क तैयार है।

विज्ञापन
coconut oil for hair benefits uses and hair care tips
नारियल का तेल - फोटो : Istock
कैसे करें बालों में अप्लाई

नारियल के दूध से बने हेयर मास्क को बालों और जड़ों में उंगलियों की मदद से अच्छी तरह से लगा लीजिये। उसके बाद आधे घंटे के लिए एक गर्म तौलिए को बालों में लपेट कर भाप ले लीजिये। फिर माइल्ड शैंपू से बालों को धो लीजिये। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed