फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबानी की दिवाली पार्टी में दिखा सितारों के फैशन का जलवा, साड़ी में ईशा ने लूट ली महफिल

Sat, 26 Oct 2019 12:45 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 26 Oct 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
celebrities cricketers get together for ambani diwali bash 2019

अंबानी खानदान ने हर बार की तरह इस बार भी दिवाली पार्टी रखी। इस बार की दिवाली पार्टी अंबानी परिवार के लिए बहुत खास थी। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के बाद बहू श्लोका मेहता की अंबानी परिवार के साथ यह पहली दिवाली है। धनतेरस से ठीक एक दिन पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने जियो वर्ल्ड सेंटर, मुंबई में दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस जश्न में बिजनेसमैन के अलावा, बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़े सितारे पहुंचे। जहां भारत के इतने बड़े उद्योगपति के घर दिवाली पार्टी में खेल जगत से लेकर बॉलीवुड के इतने सितारे आए हों वहां फैशन का जलवा तो लगना ही था।  

celebrities cricketers get together for ambani diwali bash 2019
- फोटो : instagram
नीता अंबानी ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था जिसमें हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। वहीं मुकेश अंबानी ने भी सफेद रंग के कुर्ता के साथ नारंगी रंग की जवाहर कट जैकेट पहनी हुई थी।
celebrities cricketers get together for ambani diwali bash 2019
- फोटो : instagram

इस मौके पर ईशा पति आनंद पीरामल और सास-ससुर के साथ पहुंचीं। ईशा ने सास के साथ मीडिया के सामने पोज भी दिए। इस मौके पर ईशा ने कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनी हुई थी। शादी के बाद ईशा की यह पहली दिवाली है। वॉटर ब्लू रंग की साड़ी और पर्पल ब्लाउज में ईशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
celebrities cricketers get together for ambani diwali bash 2019
- फोटो : instagram

इस मौके पर सबकी निगाहें श्लोका मेहता और आकाश अंबानी पर आकर टिकीं। आकाश और श्लोका कपल फैशन गोल्स देते नजर आए। श्लोका ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। वहीं गले में डायमंड का नेकलेस उन पर जंच रहा था। जबकि आकाश नीले रंग का कुर्ता पहने नजर आए। 

विज्ञापन
celebrities cricketers get together for ambani diwali bash 2019
- फोटो : instagram

अभिनेत्री सागरिका घाटके पति जहीर खान के साथ पहुंचीं। सागरिका ने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी तो वहीं जहीर काले रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed