फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2026: बजट के दिन हर साल अपनी साड़ी से कुछ न कुछ संदेश देती हैं वित्त मंत्री, देखें उनके पिछले लुक्स

Sun, 01 Feb 2026 07:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 01 Feb 2026 07:39 AM IST
सार

Nirmala Sitharaman Budget Look: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 9वां बजट पेश करेंगी। ये बजट हर साल की तरह बेहद खास है। इस बजट के दौरान उनके लुक्स काफी अहम माने जाते हैं। इसलिए हम आपको दिखाएंगे वित्त मंत्री के अभी तक के लुक्स....

विज्ञापन
Union budget 2026 finance minister nirmala sitharaman budget looks
बजट के दिन हर साल अपनी साड़ी से कुछ न कुछ संदेश देती हैं वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Nirmala Sitharaman Budget Look: हर साल की तरह इस साल भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। बजट को लेकर जहां देशभर के लोगों की निगाहें नीतियों, टैक्स राहत और विकास योजनाओं पर टिकी होती हैं, वहीं वित्त मंत्री के लुक को लेकर भी खासा उत्साह रहता है।



निर्मला सीतारमण हर बजट के दिन अपनी साड़ी के चयन से अलग पहचान बनाती हैं। उनका पहनावा सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारत की पारंपरिक हथकरघा संस्कृति और कारीगरों को सम्मान देने का प्रतीक बन चुका है। हर साल वह अलग राज्य की हैंडलूम साड़ी पहनकर संसद पहुंचती हैं, जो उस बजट को खास बना देती है।

साल दर साल उनका बजट लुक बदलता रहा है और हर बार उसमें सादगी के साथ भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। आइए आपको उनके सभी 9 लुक्स दिखाते हैं। 


 बजट 2026 का लुक

  • आज वित्त मंत्री ने बैंगनी रंग की कांजीवरम साड़ी कैरी की है, जो देखने में काफी अच्छी लग रही है।
  • इस साड़ी के साथ उन्होंने फुल स्लीव का ब्लाउज पहना है।
  • कंधे पर शॉल उनके लुक को और क्लासी बना रही है। 
  • उनका ये अंदाज काफी सादगी भरा लग रहा है।
Union budget 2026 finance minister nirmala sitharaman budget looks
बजट के दिन हर साल अपनी साड़ी से कुछ न कुछ संदेश देती हैं वित्त मंत्री - फोटो : PTI
 बजट 2025 का लुक
 
  • 2025 में बजट पेश करते समय निर्मला सीतारमण ने क्रीम शेड की हैंडलूम साड़ी चुनी।
  •  साड़ी के बॉर्डर पर सुनहरे रंग की फिनिश और मधुबनी शैली में बने मछली के डिजाइन इसकी खास पहचान रहे। 
  • लाल और गोल्डन बॉर्डर वाले ब्लाउज के साथ उन्होंने हल्की क्रीम रंग की शॉल ली, जिससे पूरा लुक संतुलित और गरिमापूर्ण नजर आया।

 
Union budget 2026 finance minister nirmala sitharaman budget looks
बजट के दिन हर साल अपनी साड़ी से कुछ न कुछ संदेश देती हैं वित्त मंत्री - फोटो : File Photo
2024 का पूर्ण बजट सत्र
  • तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में वित्त मंत्री सफेद साड़ी में दिखीं, जिस पर बैंगनी और सुनहरे रंग का बॉर्डर था। 
  • इसी रंग के ब्लाउज ने साड़ी के साथ अच्छा तालमेल बनाया और लुक को सादगी के साथ एलिगेंस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Union budget 2026 finance minister nirmala sitharaman budget looks
बजट के दिन हर साल अपनी साड़ी से कुछ न कुछ संदेश देती हैं वित्त मंत्री - फोटो : File Photo

2024 का अंतरिम बजट
  • अंतरिम बजट के दौरान उन्होंने नीले रंग की साड़ी पहनी, जिसमें हल्के आइवरी प्रिंट नजर आए।
  •  साधारण ज्वेलरी के साथ यह लुक काफी शालीन और क्लासी दिखा।

 
विज्ञापन
Union budget 2026 finance minister nirmala sitharaman budget looks
बजट के दिन हर साल अपनी साड़ी से कुछ न कुछ संदेश देती हैं वित्त मंत्री - फोटो : File Photo
2023 का बजट लुक
  • 2023 में निर्मला सीतारमण ने लाल रंग की संबलपुरी साड़ी पहनकर संसद में कदम रखा। 
  • पारंपरिक टेंपल बॉर्डर वाली इस साड़ी ने भारतीय हस्तशिल्प को खास पहचान दिलाई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed