फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shopping Tips: खरीदने जा रही हैं शादी के गहने तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना पैसे के साथ समय होगा बर्बाद

Tue, 26 Nov 2024 10:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 26 Nov 2024 10:46 AM IST
सार

शादी के लिए ज्वेलरी खरीदना एक महत्वपूर्ण काम है, और सही विकल्प चुनने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Bridal jewellery buying tips in hindi how to buy bridal jewellery
खरीदने जा रही हैं शादी के गहनें तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : instagram

Shopping Tips: शादी के सीजन में दुल्हन के आउटफिट से लेकर उनका मेकअप और ज्वेलरी भी काफी अहम होती है। अपने लिए परफेक्ट लहंगा और ज्वेलरी खरीदने के लिए हर होने वाली दुल्हन न जाने कितनी बार बाजारों के चक्कर लगाती है। पसंद का लहंगा खरीदने के बाद उसके लिए परफेक्ट मैचिंग वाली ज्वेलरी ढूढंना एक काफी कठिन काम है।



बहुत सी लड़कियां शादी के लहंगे के साथ गोल्ड और डायमंड जड़ी ज्वेलरी पहनती हैं, तो वहीं बहुत सी लड़कियां आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। यदि आप भी अपनी शादी के लिए ज्वेलरी की तलाश कर रही हैं और बाजारों के चक्कर काट रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। हमारी बताई गई बातों का ध्यान रखके आप अपने लिए परफेक्ट ज्वेलरी की तलाश कर सकती हैं। 

Bridal jewellery buying tips in hindi how to buy bridal jewellery
बजट तय करना जरूरी - फोटो : instagram
बजट तय करना जरूरी

शादी के लहंगे के लिए ज्वेलरी खरीदने का सोच रहे हैं तो सबसे पहले अपना बजट का निर्धारण करें। इससे आपको विकल्पों को सीमित करने में मदद मिलेगी और अनावश्यक खर्च से बचा जा सकेगा। यदि आप सिर्फ ये सोच के बाजार जाएंगी कि जो पंसद आएगा खरीद लेंगे तो आपको परेशानी हो सकती हैं। 

 

Bridal jewellery buying tips in hindi how to buy bridal jewellery
क्वालिटी पर ध्यान दें - फोटो : instagram

क्वालिटी पर ध्यान दें

शादी की ज्वेलरी खरीद रही हैं तो उसकी क्वालिटी का ध्यान रखें। यदि सोने-डायमंड की ज्वेलरी खरीद रही हैं तो BIS हॉलमार्क, कट, क्लैरिटी, और कैरेट की जांच करें। वहीं यदि आप आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीद रही हैं तो पहले ही कंफर्म कर लें कि कहीं ये काली न पड़े जाए। इसकी फिनिशिंग सही से हो, ताकि लुक भद्दा न लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bridal jewellery buying tips in hindi how to buy bridal jewellery
ट्रेंड का रखें ध्यान - फोटो : instagram

ट्रेंड का रखें ध्यान

शादी की ज्वेलरी के लिए हमेशा पारंपरिक डिजाइन का चयन करें क्योंकि वे समय के साथ पुरानी नहीं लगती। यदि आप ट्रेंडी डिजाइन पहनना पसंद करती हैं, तो सुनिश्चित करें कि वे लंबे समय तक पहनने योग्य हों। कई बार ऐसा होता है कि हम खरीद तो लेते हैं लेकिन एक साल बाद ही वो ज्वेलरी हमें पसंद नहीं आती। 

विज्ञापन
Bridal jewellery buying tips in hindi how to buy bridal jewellery
वजन का ध्यान रखें - फोटो : instagram

वजन का ध्यान रखें

 भारी ज्वेलरी केवल शादी के दिन के लिए उपयोगी हो सकती है, इसलिए ऐसी ज्वेलरी खरीदें जो देखने में तो भारी हो लेकिन पहनने में हल्की हो। अगर चोकर और नेकपीस खरीदेंगी तो आपका लुक भी अच्छा दिखेगा और आप इसे दोबारा खरीद पहन सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed