फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Actress: कैंसर से जंग जीतकर ये दो एक्ट्रेस बनीं स्टाइल आइकन, आज की अभिनेत्रियां हैं इनके सामने फीकी

Wed, 18 Jun 2025 04:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 18 Jun 2025 04:07 PM IST
सार

Bollywood Actress Who Beat Cancer: यहां हम आज आपको एक ऐसी दो अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने कैंसर से जंग जीतने के बाद भी अपने स्टाइल को बरकरार रखा। 

विज्ञापन
Bollywood Actress Who Beat Cancer manisha koirala and sonali bendre new looks
कैंसर से जंग जीतकर ये दो एक्ट्रेस बनीं स्टाइल आइकन - फोटो : instagram

Bollywood Actress Who Beat Cancer :  कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसके नाम भर से ही लोग काफी डर जाते हैं। इसकी वजह से लोग शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी काफी परेशान हो जाते हैं। पर, बॉलीवुड में दो ऐसी एक्ट्रेस भी हैं, जिन्होंने न सिर्फ इस बीमारी को मात दी, बल्कि कैंसर को हराने के बाद उनका स्टाइल आज की अभिनेत्रियों को भी टक्कर देता है।



हम बात कर रहे हैं सोनाली बेंद्रे और मनीषा कोइराला की। ये दोनों ही लगभग समान उम्र की हैं, और दोनों अभिनेत्रियां ही स्टाइल के मामले में नंबर वन हैं। दोनों अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके हर लुक पर लोग काफी प्यार बरसाते हैं। इसी के चलते आज यहां इस लेख में हम आपको उन दोनों के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी उन्हें देखकर अपनी जिंदगी की परेशानियों को झेलने की प्रेरणा ले सकें।

Bollywood Actress Who Beat Cancer manisha koirala and sonali bendre new looks
सोनाली बेंद्रे का साड़ी लुक - फोटो : instagram
सोनाली बेंद्रे का साड़ी लुक

सबसे पहले बात करते हैं सोनाली बेंद्रे की तो वो त्योहारों के साथ-साथ इवेंट्स में भी अक्सर साड़ी पहनकर पहुंचती हैं। इस हरे रंग की साड़ी में भी उनका अंदाज किसी से कम नहीं लग रहा। अपने इस साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों को हाफ टाई किया है। नाक में मराठी नथ और गले में चोकर उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है। 
Bollywood Actress Who Beat Cancer manisha koirala and sonali bendre new looks
सोनाली बेंद्रे का सूट लुक - फोटो : instagram

सोनाली बेंद्रे का सूट लुक

नजर डालें उनके सूट लुक की तो इस गोल्डन रंग के सूट में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने पीले रंग का दुपट्टा कैरी किया है, जो देखने में कमाल का लग रहा है। कानों में हैवी ईयररिंग्स और हाथ में गोल्डन कंगन से उनका लुक कंप्लीट हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Who Beat Cancer manisha koirala and sonali bendre new looks
सोनाली बेंद्रे का बॉस लेडी लुक - फोटो : instagram

सोनाली बेंद्रे का बॉस लेडी लुक

सोनाली बेंद्रे का बॉस लेडी अवतार भी लोगों को काफी पसंद आता है। इस डबल शेड की ड्रेस में वो किसी मॉडल से कम नहीं रही हैं। ऐसा इंडो वेस्टर्न आउटफिट किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट माना जाता है। इसके साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला करके कर्ल किया है, आप भी चाहें तो इससे टिप्स ले सकती हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Actress Who Beat Cancer manisha koirala and sonali bendre new looks
मनीषा कोइराला का साड़ी लुक - फोटो : instagram
मनीषा कोइराला का साड़ी लुक

सोनाली बेंद्रे के बाद एक नजर डालते हैं मनीषा कोइराला के साड़ी लुक पर तो इस सफेद और सिल्वर रंग की साड़ी में उनका अंदाज काफी सादगी भरा लग रहा है। बालों में लगे गुलाब के फूल उनकी साड़ी की वजह से काफी हाइलाइट हो रहे हैं। अपनी इस सिंपल साड़ी लुक को उन्होंने माथे पर बिंदी और गुलाबी लिपस्टिक के साथ पूरा किया है, जिस कारण वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed