Monsoon Fashion Trends: फिल्मों से लेकर असल जिंदगी तक में बारिश का काफी महत्व होता है। जैसे ही बारिश का ये मौसम शुरू होता है, वैसे ही आस-पास हरियाली दिखने लगती है। मन भी काफी खुशनुमा सा हो जाता है। ऐसे में लोग इस मौसम में अपने अपनों के साथ समय व्यतीत करना पसंद करते हैं।
यदि आप भी बारिश के मौसम में अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने वाली हैं तो अपने कपड़ों का खास ध्यान रखें। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही आउटफिट्स का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिसे पहनने के बाद आप बारिश में लगेंगी भी बेहद प्यारी और इन कपड़ों को पहनकर आपका लुक सजह रहेगा।
2 of 6
कॉटन शॉर्ट्स और ओवरसाइज शर्ट
- फोटो : instagram
कॉटन शॉर्ट्स और ओवरसाइज शर्ट
शॉर्ट्स पहनने से लुक काफी कूल दिखता है। ऐसे में यदि आप पार्टनर के साथ डेट पर जा रहे हैं तो अपने लिए कॉटन शॉर्ट्स और उसके साथ ओवरसाइज शर्ट पहनें। ओवर साइज शर्ट की वजह से आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। इसे पहन रही हैं तो अंदर खूबसूरत सी ब्रालेट पहनें और शर्ट के ऊपर के बटन खुला रखें। इसके साथ-साथ बालों में मेसी बन बनाएं।
3 of 6
डेनिम शॉर्ट्स और टॉप
- फोटो : instagram
डेनिम शॉर्ट्स और टॉप
यदि आप कॉटन शॉर्ट्स नहीं पहनना चाहती हैं तो डेनिम शॉर्ट्स को प्राथमिकता दें। इसके साथ टैंक टॉप पहनकर आप अपने लुक को ग्लैमरस बना सकती हैं। इसके साथ पैरों में साधारण चप्पल पहनने की बजाए जूते कैरी करें। बालों को खुला रखेंगी तो आपका लुक ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।
4 of 6
फ्लोरल मिडी
- फोटो : instagram
फ्लोरल मिडी
बरिश के मौसम में आस-पास काफी हरियाली होती है। इसलिए ऐसी फ्लोरल मिडी भी आप कैरी कर सकती हैं। मिडी पहन रही हैं तो उसके साथ स्लीपर पहनें। बारिश के मौसम में हील्स आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस के साथ बालों को कर्ल करके खुला रखें।
5 of 6
ब्लू बॉडीकॉन
- फोटो : instagram
ब्लू बॉडीकॉन
इस खूबसूरत से मौसम में यदि आप ब्लू रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहनेंगी तो आपका पार्टनर आप पर से अपनी नजरें नहीं हटा पाएगा। ऐसे में अपने लिए एक ऐसी ड्रेस अवश्य खरीद लें। इसके साथ चाहें तो हल्की हील पहनें, क्योंकि ऐसी ड्रेस के साथ हील्स ही अच्छी लगेंगी। साथ ही में अपने बालों को कर्ल करें।