Aditi-Siddharth Wedding: और इसी के साथ बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी आज 16 सितंबर के दिन अपने मंगेतर सिद्धार्थ के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने इसी साल मार्च में गुपचुप तरीके से सगाई करके लोगों को चौंका दिया था। सगाई के बाद से हर कोई दोनों की शादी का बेसब्री के इंतजार कर रहा था। आज एक बार फिर से अचानक शादी की तस्वीरें साझा करके दोनों ने अपने फैंस को हैरान कर दिया।
तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- 'तुम मेरे सूरज हो, मैं तुम्हारा चांद और मेरे सभी सितारे... अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट बने रहना..हंसी के लिए, कभी बड़े ना होने के लिए, अनंत प्रेम के लिए, लाइट और मैजिक के लिए... मिसेज एंड मिस्टर अदू-सिद्धू।' दोनों ने अपने घरवालों की मौजूदगी में मंदिर में शादी रचाई है, जिसकी वजह से दोनों का लुक भी पारंपरिक है। आइए आपको शादी की तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 6
सिद्धार्थ संग शादी में अदिति ने दिखाया सादगी भरा अंदाज
- फोटो : instagram-Aditi Rao Hydari
लुक था खूबसूरत
सबसे पहले बात करते हैं अदिति के वेडिंग लुक की तो अपनी शादी में उन्होंने पारंपरिक साउथ इंडियन लहंगा पहना था। बेज रंग के इस लहंगे में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने टिशू फैब्रिक का दुपट्टा कैरी किया था। उनके इस लहंगे में काफी हैवी सा गोल्डन बॉर्डर लगा है, जो लहंगे को हैवी बना रहा है। इसके साथ एक्ट्रेस ने जो ब्लाउज कैरी किया है, उसपर भी गोल्डन लेस लगी है।
3 of 6
सिद्धार्थ संग शादी में अदिति ने दिखाया सादगी भरा अंदाज
- फोटो : instagram-Aditi Rao Hydari
ज्वेलरी थी खास
अपने वेडिंग लुक को खूबसूरत बनाने के लिए एक्ट्रेस ने गोल्डन रंग की ही ज्वेलरी पहनी थी, जिस पर लाल रंग के कुंदन जड़े थे। इस पर जड़े छोटे-छोटे मोती एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
4 of 6
सिद्धार्थ संग शादी में अदिति ने दिखाया सादगी भरा अंदाज
- फोटो : instagram-Aditi Rao Hydari
हेयर और मेकअप ने जीता दिल
अदिति ज्यादातर मिनिमल मेकअप में ही दिखाई देती हैं। ऐसे में उन्होंने अपने वेडिंग डे पर भी काफी लाइट ही मेकअप किया था। इसके साथ बालों में चोटी बनाकर एक्ट्रेस ने उसमें गजरा अटैच किया था।
5 of 6
सिद्धार्थ संग शादी में अदिति ने दिखाया सादगी भरा अंदाज
- फोटो : instagram-Aditi Rao Hydari
काफी मिनिमल थी मेहंदी
वैसे तो हर दुल्हन अपने हाथों में भर-भर के मेहंदी लगाती है, लेकिन अदिति ने अपनी शादी के दिन काफी कम मेहंदी लगाई थी। उनके हाथ में सिर्फ एक चांद बना है। मिनिमल मेहंदी में भी उनका लुक प्यारा दिख रहा है।