फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Buy Hair Serum: हेयर सीरम खरीदते वक्त अवश्य रखें इन बातों का ध्यान, वरना खो जाएगी बालों की रंगत

Fri, 27 Dec 2024 11:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 27 Dec 2024 11:51 AM IST
सार

हेयर सीरम खरीदते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि यह आपके बालों के लिए सही हो और प्रभावी परिणाम दे। 

विज्ञापन
How To Buy Hair Serum in hindi hair serum khareedte time kin baato ka dhyan rakhna chahiye
हेयर सीरम खरीदते वक्त अवश्य रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe stock

How To Buy Hair Serum: लगातार बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण का सीधा असर त्वचा और बालों पर पड़ता है। अक्सर लोग अपनी त्वचा का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन बालों को इग्नोर कर देते हैं। जबकि बालों की देखभाल के लिए बाजार में तमाम हेयर केयर प्रोडक्ट आते हैं।



इन प्रोडक्ट्स में हेयर सीरम एक अहम हिस्सा है। इसी वजह से हर कोई आजकल हेयर सीरम का काफी इस्तेमाल करता है। ये बालों को सुलझाए रखता है और साथ ही में इसकी वजह से बाल काफी चमकदार बने रहते हैं।, लेकिन कई बार ये हेयर सीरम बालों को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा देता है।

ऐसे में आपको हेयर सीरम खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको सीरम खरीदते समय करना है। 

How To Buy Hair Serum in hindi hair serum khareedte time kin baato ka dhyan rakhna chahiye
हेयर टाइप का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

हेयर टाइप का रखें ध्यान

हेयर सीरम खरीदते वक्त हमेशा अपने हेयर टाइप का ध्यान रखें। जैसे कि ड्राई हेयर के लिए ऐसे सीरम का चयन करें जिसमें हाइड्रेटिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण हों। इसमें आर्गन ऑयल, जोजोबा ऑयल, या विटामिन E शामिल हो। ऑयली हेयर के लिए हल्के और नॉन-ग्रेसी फॉर्मूले वाले सीरम का चयन करें। फ्रिज़ी हेयर के लिए हमेशा ऐसे सीरम चुनें जो एंटी-फ्रिज गुणों से भरपूर हों और बालों को स्मूथ बनाएं। डैमेज्ड हेयर के लिए हमेशा हीट प्रोटेक्शन और रिपेयरिंग प्रॉपर्टीज वाले सीरम को प्राथमिकता दें।  

How To Buy Hair Serum in hindi hair serum khareedte time kin baato ka dhyan rakhna chahiye
सीरम में होना चाहिए ये - फोटो : Adobe stock

सीरम में होना चाहिए ये 

हेयर सीरम खरीदते समय ध्यान रखें कि उसमें नेचुरल ऑयल्स अवश्य ही होने चाहिए। जैसे कि आपके हेयर सीरम में आर्गन ऑयल, कोकोनट ऑयल, या जोजोबा ऑयल होगा, तो ये ज्यादा फायदा करेगा। विटामिन E और B5 बालों को पोषण देने और चमक बढ़ाने में मदद करते हैं, इसलिए ये भी हेयर सीरम में अवश्य होना चाहिए।   

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Buy Hair Serum in hindi hair serum khareedte time kin baato ka dhyan rakhna chahiye
बालों की परेशानी के हिसाब से खरीदें - फोटो : Adobe stock

बालों की परेशानी के हिसाब से खरीदें

हमेशा अपने बालों की परेशानी को देखते हुए ही हेयर सीरम खरीदना चाहिए। अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो डीप कंडीशनिंग सीरम चुनें। अगर बाल टूटते या झड़ते हैं, तो स्ट्रेंथनिंग सीरम का उपयोग करें। हेयर कलर किए गए बालों के लिए ऐसे सीरम का चयन करें जो कलर-प्रोटेक्टिंग गुणों से भरपूर हो।  

How To Select Perfect Parlor: कैसे लगाएं अच्छे पार्लर का पता ? चयन के समय रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन
How To Buy Hair Serum in hindi hair serum khareedte time kin baato ka dhyan rakhna chahiye
खरीदने से पहले रिव्यू देखें - फोटो : Adobe stock

खरीदने से पहले रिव्यू देखें

हमेशा विश्वसनीय ब्रांड के सीरम खरीदें। खरीदने से पहले इसका ऑनलाइन रिव्यू पढ़ें ताकि आप जान सकें कि प्रोडक्ट दूसरों के लिए कितना प्रभावी रहा है।   यदि रिव्यू अच्छा हो तभी सीरम खरीदें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed