बिग बॉस 14 के घर में जहां निक्की तंबोली का फैशन सेंस देखने लायक होता था। वहीं घर से बाहर निकलने के बाद निक्की अक्सर ही अपने सल्ट्री और सुपर ग्लैम लुक से हर किसी को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। उनकी सल्ट्री लुक की तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। ऐसे में हर कोई उनकी स्टाइल कॉपी करने का प्रयास करता है। इसी लिस्ट में उनका नया एयरपोर्ट लुक भी शामिल है।
2 of 5
निक्की तंबोली
- फोटो : instagram
जिसमे वो बेहद स्मार्ट नजर आ रही हैं। निक्की ने लेटेस्ट एयरपोर्ट आउटिंग के लिए डेनिम के प्लेसूट का चुनाव किया। निक्की का ये प्लेसूट ट्रेवलिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट था। जिसकी डिजाइन से लेकर कस्टममेड स्टिचिंग तक शानदार थी। वहीं निक्की इस ड्रेस में अपने टोंड लेग्स को भी फ्लांट कर पा रही थीं।
निक्की सिर से लेकर पांव तक इस ड्रेस में परफेक्ट नजर आ रही थी। वहीं दूसरी तरफ निक्की का मेकअप भी शानदार था। न्यूड टोन लिपस्टिक के साथ ग्लॉसी बेस मेकअप एयरपोर्ट लुक के लिए शानदार दिखा। जबकि दूसरी तरफ स्टाइल क्वीन हिना खान के एयरपोर्ट लुक को लोगों ने पसंद नहीं किया।
4 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
बिग बॉस 14 के घर में तूफानी सीनियर बनकर पहुंची हिना खान फ्रेशर निक्की के लुक को कॉपी करती दिखीं। दरअसल, हिना खान एयरपोर्ट पर काले रंग के एथलिजर में स्पॉट हुईं। क्रॉप टॉप में मिड रीफ फ्लांट कर रहीं हिना के इस टॉप की स्लीव पर कट बना था। साथ में जॉगर्स पैंट में भी थाइस के पास से कट था। जो हिना को ग्लैमरस लुक दे रहा था। हालांकि ये बात अलग है कि उनके इस सुपर ग्लैमरस लुक ने किसी को इंप्रेस नहीं किया।
5 of 5
निक्की तंबोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं रही सही कसर हिना के मेकअप ने पूरी कर दी। हमेशा ग्लो करने वाली हिना नो मेकअप लुक में काफी थकी हुई सी नजर आ रहीं थी। जिसकी तस्वीरें सामने आते ही फैंस को निराशा हाथ लगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही निक्की तंबोली पर्पल रंग के एथलिजर में नजर आईं थी। जिसकी पैंट के कट को देख लोगों ने उन्हे ट्रोल कर दिया था।