भूमि पेडनेकर पहले एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों में जगह बनाई। अब उनका स्टाइल फैंस के दिलों पर छूरियां चला रहा है। दिन ब दिन स्टाइलिश और ग्लैमरस होती जा रहीं भूमि पेडनेकर की नई तस्वीरें शानदार हैं। जिसमे वो इतनी खूबसूरत नजर आईं कि नजरें हटाना मुश्किल हो गया।
मनीष मल्होत्रा के लहंगे में बेहद हसीन नजर आईं भूमि पेडनेकर, तस्वीरें देख नजरें हटाना हुआ मुश्किल
सिल्वर रंग के लहंगे में सनशाइन ब्यूटी बनीं भूमि बेहद हसीन लग रही हैं। मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस लहंगे को डिजाइन किया है। जिसके किनारी पर गोल्डन लटकन लगी है। वहीं सिल्वर सिकुइंस वर्क का डीप कट वी नेकलाइन ब्लाउज बोल्ड दिखाने के लिए काफी दिख रहा है।
वहीं इस लहंगे पर मोतियों के साथ ही बारीक एंब्रायडरी और सिकुइंस का वर्क किया गया है। जो इस लहंगे में चार चांद लगा रहे हैं। जबकि बात करें मेकअप की तो फ्लॉलेस बेस मेकअप के साथ आंखों को आईलाइनर के साथ सजाया गया है। जबकि पिंक लिपस्टिक ने पूरी बात ही बना दी है। मेसी हेयर और मोतियों के चोकर नेकपीस में भूमि बला की खूबसूरत दिख रही हैं।
भूमि पेडनेकर ने फूलों वाले लहंगे में दिखाया जलवा, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन
बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब भूमि के स्टाइलिंग की लोग तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी वो अपने लुक्स से फैंस की तारीफ बटोर चुकी हैं। फिर वो चाहे मैगजीन के कवर पेज के लिए कराया गया फोटोशूट हो या फिर फिल्म के प्रमोशन के लिए स्टाइलिश अवतार।
रेट्रो लुक में नजर आईं भूमि पेडनेकर, स्टाइल ने जीता फैंस का दिल
View this post on Instagram
बता दें कि भूमि लगातार एक के बाद एक फिल्मों में नजर आ रही हैं। पिछले दिनों ही उनकी दुर्गामती रिलीज हुई थी। वहीं आने वाले समय में वो अपनी फिल्म बधाई दो के प्रमोशन में व्यस्त होने वाली हैं।
