Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
madhuri dixit latest photoshoot in big polka dot saree attract fans comments in social media
{"_id":"602a638f35af5d71175272f1","slug":"madhuri-dixit-latest-photoshoot-in-big-polka-dot-saree-attract-fans-comments-in-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माधुरी दीक्षित का नया रूप देख लगा इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती को टक्कर देना है मुश्किल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
माधुरी दीक्षित का नया रूप देख लगा इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती को टक्कर देना है मुश्किल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
madhuri dixit
- फोटो : instagram
Link Copied
माधुरी दीक्षित वो ब्यूटी हैं जिनके ऊपर उम्र का भी कोई असर नही होता है। तभी तो 53 की उम्र में भी जब वो कैमरे के सामने आईं तो लोग बस देखते ही रह गए। हाल ही में माधुरी ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमे वो बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
2 of 5
madhuri dixit
- फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित की तस्वीरों पर फैंस हमेशा जमकर प्यार बरसाते हैं। इस बार भी जैसे ही साड़ी में ये तस्वीरें सामनें आईं तो फैंस कमेंट करने से चूके नहीं। साड़ी में परफेक्ट फिगर के साथ माधुरी की तस्वीरें कमाल लग रही हैं।
3 of 5
madhuri dixit
- फोटो : instagram
माधुरी ने काले और आइवरी शेड की बड़े पोल्का प्रिंट की साड़ी पहन रखी है। जिसके किनारों पर सितारों और रेशमी धागों से वर्क किया गया है। ग्रीन और फ्यूशिया रंग के धागों से की गई कढ़ाई इस साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं साथ में मैचिंग की बेल्ट साड़ी को आकर्षक बनाने के लिए काफी दिख रहा था। जिसके साथ माधुरी न्यूड टोन मेकअप और डार्क लिप कलर के साथ सेमी कर्ली हेयर और छोटी सी इयररिंग्स बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
madhuri dixit
- फोटो : instagram
यहीं नहीं माधुरी ने अबु जानी और संदीप खोसला के लहंगे में भी जलवा दिखाया। मस्टर्ड यलो कलर के प्लेन लहंगे के साथ मल्टीकलर धागों और मिरर वर्क के साथ ब्लाउज तैयार किया है। वहीं चुनरी पर भी मैचिंग की किनारी में वर्क हुआ है। जो बेहद आकर्षक लग रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
madhuri dixit
- फोटो : instagram
वहीं माधुरी इस लुक में भी बिंदास नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देखने के बाद माधुरी की उम्र का अंदाजा भी लगाना मुश्किल है।. माधुरी की इन तस्वीरों पर फैंस का जमकर प्यार बरस रहा है। एक यूजर ने तो कमेंट किया है कि माधुरी पुरानी वाइन की तरह उम्र के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत होती जा रही हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।