Fashion : जब भी बात आती है फैशन और स्टाइल की तो कपूर सिस्टर्स का नाम काफी ऊपर आता है। करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर स्टाइल के मामले में सभी को पीछे छोड़ती हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। अक्सर वो ट्यूनिंग करते हुए भी नजर आती हैं। वहीं अब पेडनेकर सिस्टर्स भी कपूर सिस्टर्स को कड़ी टक्कर दे रहीं हैं।
Sisters Day: अगर बहन के साथ करनी है ट्यूनिंग तो पेडनेकर सिस्टर्स से लें टिप्स
अगर आप भी अपनी बहन ने साथ सिस्टर गोल्स करना चाहती हैं तो आप पेडनेकर सिस्टर्स से टिप्स ले सकती हैं।
एथनिक वियर में लगती हैं कमाल
भूमि पेडनेकर के साथ साथ उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर भी एथनिक वियर में बेहद कमाल की लगती हैं। कुछ समय पहले समीक्षा ने फोटोज शेयर की थीं, जिसमे भूमि और समीक्षा दोनों ने पेस्टल रंग का ही लहंगा पहना था। दोनों ने एथनिक वियर के साथ ज्वेलरी भी काफी स्टाइल से कैरी की थीं।
ब्लैक में दिखाएं अपना ग्लैमरस अंदाज
पेडनेकर सिस्टर्स में से भूमि का मेटैलिक एक्सेंट वाला ब्लैक पैंटसूट और समीक्षा की ब्लैक ब्लेज़र ड्रेस बेहद स्टाइलिश लग रही है। दोनों ने सिर्फ आउटफिट्स में ही नहीं बल्कि मेकअप और हेयरस्टाइल में भी ट्यूनिंग की थी।
ट्यूनिंग करके पहनें पिंक
आप भी पेडनेकर सिस्टर्स की तरह अपनी बहन के साथ ट्यूनिंग करके पिंक कलर के आउटफिट पहन सकती हैं। इस लुक में समीक्षा ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी है, वहीं भूमि ने पिंक ट्यूब टॉप के साथ जींस कैरी की है। इस आउटफिट में दोनों ने जमकर पोज दिए हैं।
ब्लैक पहन कर दिखाएं जलवा
अपनी बहन के साथ कलर मैच करके आप ब्लैक आउटफिट कैरी कर सकती हैं। इस लुक में भूमि ने ग्लिटर लुक वाला कट आउट हॉल्टर ड्रेस पहना है और साथ में स्टेटमेंट शेड्स में वह सुपर सेक्सी दिख रही हैं। ब्लैक कलर वैसे भी एवरग्रीन होता है, जिसे आप किसी भी पार्टी में कैरी कर सकती हैं।