{"_id":"64cb7dc9dd52c1aaff0807f9","slug":"hariyali-teej-2023-makeup-tips-for-hariyali-teej-simple-in-hindi-2023-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर 'पिया जी' को करना है खुश तो ऐसे करें मेकअप","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर 'पिया जी' को करना है खुश तो ऐसे करें मेकअप
Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज का त्योहार हर विवाहित महिला के लिए काफी अहम होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगती हैं। इस बार तीज का पावन त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी महिलाओं ने अभी से शुरू कर दी है। इस दिन महिलाएं खूब सज-संवर कर तैयार होती हैं।
कई जगहों पर तो हरियाली तीज पर महिलाएं पार्टियां आयोजित करती हैं, जिनमें सिर्फ महिलाओं को ही बुलाया जाता है। इन पार्टियों में सबसे अलग दिखने का महिलाओं में क्रेज होता है। ऐसे में महिलाएं अभी से अपने लिए साड़ी और कपड़े खरीदने में लगी हैं। नए कपड़ों के साथ-साथ महिलाओं को तीज पर मेकअप करने का भी काफी शौक होता है। ऐसे में आज हम आपको तीज के लिए कुछ मेकअप टिप्स बताएंगे, ताकि आप भी घर पर मेकअप करके अपने पति को खुश कर सकें।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
फाउंडेशन
इस बात का ध्यान रखें कि किसी को भी डार्क फाउंडेशन पसंद नहीं होता है। ऐसे में अपने स्किन टोन के हिसाब से ही फाउंडेशन का इस्तेमाल करें।
3 of 7
lipstick
- फोटो : istock
लाल लिपस्टिक का करें इस्तेमाल
अगर आप तीज के दिन 16 श्रृंगार कर रही हैं लेकिन हल्के रंग की साड़ी पहन रहीं हैं तो लाल रंग की लिपस्टिक जरूर लगाएं। ये आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
green saree
- फोटो : instagram
हरे रंग की साड़ी के साथ ऐसे करें मेकअप
हरा रंग अपने में ही काफी डार्क होता है। ऐसे में इसके साथ अगर आप लाइट मेकअप करेंगी तो ये प्यारा लगेगा। न्यूड रंग की लिपस्टिक आपके लुक को खूबसूरत बनाएगी।
विज्ञापन
5 of 7
Makeup Tips
- फोटो : istock
ब्लश और हाईलाइटर का करें इस्तेमाल
तीज पर अपने पिया जी के सामने जाने से पहले गालों पर ब्लश और हाईलाइटर जरूर लगाएं। ताकि आपके चेहरे की चमक बरकरार रहे और आपके पति आपको देखकर खुश हो जाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।