Bhai Dooj 2024 Gift Ideas: हिंदू धर्म में पांच दिन चलने वाले दीपोत्सव का काफी ज्यादा महत्व है। धनतेरस से शुरू होकर ये दीपोत्सव भाई दूज के दिन समाप्त होता है। भाई दूज का दिन रक्षाबंधन की तरह भाई और बहन को समर्पित होता है।
इस दिन बहनें अपने भाइयों के तिलक लगती है और उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ मांगती है। इसके बदले में हर भाई अपनी बहन को उनकी रक्षा का वचन देता है और उपहार भी देता है।
यदि आप भी अपनी बहन को कुछ खास तोहफा देने का सोच रहे हैं तो गहनों से ज्यादा अच्छा गिफ्ट कुछ हो नहीं सकता। ऐसे में अपनी बहन को सोने और चांदी के गहने तोहफे में दें। हम यहां आपको कुछ ऐसे गहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप कम पैसे खर्च करके भी खरीद सकते हैं।
2 of 6
भाई दूज 2024
- फोटो : instagram
ब्रेसलेट
लड़कियों को अपने हाथों में चूड़ियों से ज्यादा ब्रेसलेट पहनना पसंद आता है। ऐसे में आप अपनी बहन को चांदी का ब्रेसलेट भी तोहफे में दे सकते हैं। ये कम रुपये खर्च करके आप खरीद सकते हैं। इसे आपकी बहन रोजाना में भी कैरी कर सकती हैं।
3 of 6
भाई दूज 2024
- फोटो : instagram
अंगूठी
अगर बजट ज्यादा है तो डायमंड या फिर सोने की अंगूठी अपनी बहन को तोहफे में दें। अगर पैसे की थोड़ी सी दिक्कत है तो आप अपनी बहन को नग जड़ी हुई चांदी की अंगूठी भी तोहफे में दे सकते हैं।
4 of 6
भाई दूज 2024
- फोटो : instagram
चांदी का लॉकेट
ऐसा मोती लगा हुआ चांदी का लॉकेट आपकी बहन की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। चांदी या प्लेटिनम की चेन में इस लॉकेट को डालकर आप इसे तोहफे में दे सकते हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इसे भी वो डेली वियर की तरह कैरी कर सकती हैं।
5 of 6
भाई दूज 2024
- फोटो : instagram
कस्टमाइज लॉकेट
आप अपनी बहन को सोने का ऐसा लॉकेट तोहफे में दे सकते हैं। इस लॉकेट में उनके नाम का पहला अक्षर लिखवाएं, ताकि इसे वो जब-जब पहनेंगी तो उन्हें खुशी होगी।