फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Skin Care: सर्दी के मौसम में चेहरा चमकाएगा मक्के का आटा, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका

Thu, 26 Dec 2024 01:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 26 Dec 2024 01:49 PM IST
सार

मक्के के आटे का फेस पैक त्वचा को निखारने और पोषण प्रदान करने में मदद करता है। मक्के के आटे में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

विज्ञापन
Winter Skin Care how to use makke ka aata for skin care in hindi
सर्दी के मौसम में चेहरा चमकाएगा मक्के का आटा - फोटो : Adobe stock

Winter Skin Care: सर्दी के मौसम में त्वचा काफी डल हो जाती है। ऐसे में हर कोई इस मौसम में अपनी त्वचा का खास ध्यान रखता है। इसके लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते हैं, और बहुत से लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें घरेलू नुस्खों पर भरोसा है तो सर्दी के मौसम में हम आपको स्किन केयर में मक्के का आटा इस्तेमाल करना सिखाने जा रहे हैं।



दरअसल, मक्के के आटे में प्रचुर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण देने और उसे स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसे में आप भी मक्के के आटे का इस्तेमाल स्किन केयर में कर सकते हैं। तो आइए आपको इसके इस्तेमाल के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका बताते हैं, ताकि आपको भी इसक लाभ मिल सके। 

Winter Skin Care how to use makke ka aata for skin care in hindi
त्वचा को मिलता है निखार - फोटो : Adobe stock

त्वचा को मिलता है निखार

मक्के का आटा त्वचा को गहराई से सफाई करता है और प्राकृतिक चमक लाता है। ऐसे में आप यदि हफ्ते में दो से तीन बार मक्के के आटे का फेसपैक इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।

Winter Skin Care how to use makke ka aata for skin care in hindi
डेड स्किन को करता है खत्म - फोटो : Adobe stock
डेड स्किन को करता है खत्म

मक्के का आटा एक स्क्रब की तरह काम करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। ऐसे में बिना सोचे हफ्ते में दो बार स्क्रब की तरह इसका इस्तेमाल करें। 

Men's Winter Skin Care: सर्दी के मौसम में पुरुषों को भी रखना चाहिए अपनी त्वचा का खास ध्यान, जानें कैसे

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Skin Care how to use makke ka aata for skin care in hindi
झुर्रियों को करता है कम - फोटो : Adobe stock

झुर्रियों को करता है कम

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। इसी के चलते आप हमारे बताए गए फेसपैक का इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा की झुर्रियां कम हो जाएं। इसका इस्तेमाल यह पिगमेंटेशन और टैनिंग को कम करने में सहायक है।   

विज्ञापन
Winter Skin Care how to use makke ka aata for skin care in hindi
मक्के के आटे का फेस पैक बनाने का सामान - फोटो : freepik.com

मक्के के आटे का फेस पैक बनाने का सामान

मक्के का आटा - 2 बड़े चम्मच  
दूध - 2-3 बड़े चम्मच 
शहद - 1 चम्मच  
गुलाब जल - 1-2 चम्मच  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed