Men's Winter Skin Care: दिसंबर के आखिर में सर्द हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। आलम तो कुछ ऐसा है कि लोग सुबह और शाम घर से पूरी तरह पैक होकर ही निकल रहे हैं। इस मौसम में जो हवाएं चलती हैं, उनकी वजह से न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है, बल्कि इसकी वजह से त्वचा की नमी भी खोने लगती है।
महिलाएं तो अपनी त्वचा का ध्यान खासतौर पर रख लेती हैं, लेकिन पुरुष अक्सर त्वचा का ध्यान रखने में लापरवाही बरतने लगते हैं। यही वजह है कि कड़ाके की सर्दी में उनकी त्वचा और भी ज्यादा डल लगने लगती है। ऐसे में हर पुरुष को अभी से अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए।
बहुत से पुरुषों तो इस बात का आइडिया ही नहीं होता है कि वो कैसे अपनी त्वचा का ध्यान रखें। इसीलिए यहां हम आपको पुरुषों के लिए टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि वो भी अपनी त्वचा का ध्यान रख सकें।
2 of 7
मॉइस्चराइजर का उपयोग करें
- फोटो : Adobe stock
मॉइस्चराइजर का उपयोग करें
महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की त्वचा भी सर्दी के मौसम में रूखी हो जाती है। ऐसे में दिन में कम से कम दो बार मॉइस्चराइजर लगाएं। ध्यान रखें कि चेहरे और हाथ-पैर के लिए अलग-अलग मॉइस्चराइजर आता है। चेहरे के लिए हल्के और नॉन-ग्रीसी मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
3 of 7
ज्यादा गर्म पानी से रहें दूर
- फोटो : Adobe stock
ज्यादा गर्म पानी से रहें दूर
सर्दी से बचने के लिए लोग अक्सर खूब तेज गर्म पानी से नहा लेते हैं। जबकि ज्यादा गर्म पानी से नहाने से त्वचा की नमी खत्म हो सकती है। इसलिए नहाने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। नहाने के तुरंत बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।
Winter Shopping: खरीदना है स्वेटर तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना ठंड नहीं रुकेगी और पैसे भी होंगे बर्बाद
4 of 7
सनस्क्रीन इस्तेमाल करें
- फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन इस्तेमाल करें
महिलाओं की तरह पुरुषों को भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल नियमित रूप से करना चाहिए। सर्दियों में भी सूरज की यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
5 of 7
लिप बाम है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
लिप बाम है जरूरी
यदि आप अपना लुक खराब नहीं करना चाहते तो होंठों का खास ध्यान रखें। सर्दियों में होंठ फटने से बचाने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करें। ऐसे लिप बाम चुनें जिनमें शिया बटर या नारियल तेल हो।