Winter Skin Care: सर्दी के मौसम में त्वचा काफी डल हो जाती है। ऐसे में हर कोई इस मौसम में अपनी त्वचा का खास ध्यान रखता है। इसके लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते हैं, और बहुत से लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें घरेलू नुस्खों पर भरोसा है तो सर्दी के मौसम में हम आपको स्किन केयर में मक्के का आटा इस्तेमाल करना सिखाने जा रहे हैं।
Winter Skin Care: सर्दी के मौसम में चेहरा चमकाएगा मक्के का आटा, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका
मक्के के आटे का फेस पैक त्वचा को निखारने और पोषण प्रदान करने में मदद करता है। मक्के के आटे में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
त्वचा को मिलता है निखार
मक्के का आटा त्वचा को गहराई से सफाई करता है और प्राकृतिक चमक लाता है। ऐसे में आप यदि हफ्ते में दो से तीन बार मक्के के आटे का फेसपैक इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।
मक्के का आटा एक स्क्रब की तरह काम करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। ऐसे में बिना सोचे हफ्ते में दो बार स्क्रब की तरह इसका इस्तेमाल करें।
Men's Winter Skin Care: सर्दी के मौसम में पुरुषों को भी रखना चाहिए अपनी त्वचा का खास ध्यान, जानें कैसे
झुर्रियों को करता है कम
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। इसी के चलते आप हमारे बताए गए फेसपैक का इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा की झुर्रियां कम हो जाएं। इसका इस्तेमाल यह पिगमेंटेशन और टैनिंग को कम करने में सहायक है।
मक्के के आटे का फेस पैक बनाने का सामान
मक्के का आटा - 2 बड़े चम्मच
दूध - 2-3 बड़े चम्मच
शहद - 1 चम्मच
गुलाब जल - 1-2 चम्मच