फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: ये चार ब्यूटी आइटम भूलकर भी न रखें बाथरूम में, पहुंच सकता है स्किन को नुकसान

Tue, 09 Nov 2021 04:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 09 Nov 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
why these four beauty items should not be kept in your bathroom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आज के दौर में लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है। ये हमारे लुक को निखारने में मदद करते हैं। लेकिन कई बार हम इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को लेकर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से हमारी स्किन को नुकसान तक पहुंच सकता है। जैसे- इन्हें बाथरूम में रखना गलत और नुकसानदायक है। दरअसल, बाथरूम में होने वाली नमी के कारण वहां के वातावरण में बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं, जिसके बाद वे हमारी चीजों के साथ हमारे साथ आ जाते हैं और फिर हमारे मुंह तक भी इन्हें पहुंचने में देर नहीं लगती है। इसकी वजह से हमें नुकसान पहुंच सकता है और हम बीमार तक पड़ सकते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जिन्हें बाथरूम में नहीं ले जाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

why these four beauty items should not be kept in your bathroom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ब्यूटी प्रोडक्ट्स

  • फेस क्रीम या मॉइश्चराइजर को कभी भी बाथरूम में नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम इस क्रीम को लगाने के बाद रखते हैं, तो कभी का बार इसका ढक्कन खुला रह जाता है, जिसके कारण क्रीम में बैक्टीरिया जा सकते हैं और फिर ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
why these four beauty items should not be kept in your bathroom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

परफ्यूम

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो परफ्यूम को बाथरूम में ही रखते हैं, ताकि वो नहाने के तुरंत बाद उसे लगाकर कपड़े पहन सकें। लेकिन बाथरूम में रखने की वजह से इस पर पड़ने वाली हीट के कारण इसकी खूशबू जा सकती है। इसलिए परफ्यूम को हमेशा ही अपने कमरे में ड्रेसिंग टेबल के पास ही रखना बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
why these four beauty items should not be kept in your bathroom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नेल पेंट्स को न रखें

  • नेल पेंट्स को आप गलती से भी बाथरूम में न रखें, क्योंकि हीट, लाइट और मॉइश्चर के कारण ये नेल पेंट्स की कंसिस्टेंसी को प्रभावित कर सकती है। इसलिए बाथरूम की जगह नेल पेंट्स को ड्रेसिंग टेबल या अन्य स्थान पर रखें।
विज्ञापन
why these four beauty items should not be kept in your bathroom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मेकअप ब्रश

  • मेकअप वाले ब्रश को भी बाथरूम में रखने से बचना चाहिए। कई लोग इन ब्रश को धोते हैं, और फिर बाथरूम में ही रख देते हैं। दरअसल, ऐसा इसलिए नहीं करना चाहिए, क्योंकि बाथरूम में नमी होने के कारण गीले ब्रश में कीटाणु घुस जाते हैं, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed