फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपकी पसंदीदा लिपस्टिक कहीं एक्सपायर तो नहीं हो गई? इन चार तरीकों से जानें सबकुछ

Tue, 09 Nov 2021 02:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 09 Nov 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
beauty tips how to check if lipstick is expired
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

महिलाएं एक बेहतर लुक पाने के लिए काफी कुछ करती हैं। एक अच्छी ड्रेस को चुनती हैं, अच्छे ईयररिंग्स लेती हैं, अच्छे सैंडल और एक अच्छा मेकअप भी करती हैं। जो उन्हें शानदार लुक देने का काम करता है। लेकिन इन सब में एक चीज ऐसी भी है, जिसे लगाना महिलाओं को काफी पसंद होता है और वो है लिपस्टिक। लुक को शानदार बनाने में लिपस्टिक काफी मदद करती है। वहीं, महिलाएं लिपस्टिक के कई शेड चुनती हैं और समय-समय पर अपनी पसंद और ड्रेस की मैचिंग के अनुसार इन्हें लगाती हैं। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि ज्यादा संख्या में लिपस्टिक होने की वजह से कई बार कई लिपस्टिक लंबे समय तक चल जाती हैं। ऐसे में महिलाएं ये भूल जाती हैं कि लिपस्टिक एक्सपायर भी हो जाती है। इसलिए अगर एक्सपायर लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाए, तो इससे कई नुकसान भी हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

beauty tips how to check if lipstick is expired
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खराब गंध आना

  • लिपस्टिक को जैसे ही आप खोलते हैं या लगाते हैं, तो आपको एक प्यारी सी फ्लेवर वाली खुशबू आती है। वहीं, अगर आपको अपनी लिपस्टिक में से खराब गंध महसूस होती है, तो ऐसी लिपस्टिक के इस्तेमाल से बचें क्योंकि ये लिपस्टिक हमारे लिए सही नहीं है।
beauty tips how to check if lipstick is expired
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

परत नजर आना

  • अगर आपको लिपस्टिक के ऊपर पानी की बूंदें जमा होने जैसी परत बनी नजर आ रही है, तो ये संकेत होता है कि आपकी पसंदीदा लिपस्टिक एक्सपायर हो चुकी है। ऐसी लिपस्टिक का इस्तेमाल आपको नहीं करना चाहिए और इसकी जगह पर नई लिपस्टिक ले आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
beauty tips how to check if lipstick is expired
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सूखने लगे

  • जब हम कोई लिपस्टिक लाते हैं, तो वो काफी प्यारी और गीली सी होती है जिसकी वजह से ये आसानी से हमारे होंठों पर लग जाती है। लेकिन आपको नजर आए कि आपकी लिपस्टिक सूखने लगी है ये इसके टेक्सचर में बदलाव आ रहा है, तो फिर इसका इस्तेमाल गलती से भी न करें क्योंकि ये खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
beauty tips how to check if lipstick is expired
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

दो साल या उससे ज्यादा हो चुके हों

  • वैसे तो हर लिपस्टिक की अलग-अलग एक्सपायर डेट होती है, लेकिन आमतौर पर ये दो साल तक ही होती है। इसलिए अगर आपकी कोई लिपस्टिक दो साल पुरानी हो चुकी है, तो इसे बदलने का समय आ गया है। आप लिपस्टिक की बोतल पर लिखी एक्सपायर डेट से पता लग सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed