फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Puffed Eye: आंखों के नीचे दिखती है सूजन तो ये तरीके आजमाएं, हीरोइनें भी करती हैं ये काम

Wed, 01 Jun 2022 01:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 01 Jun 2022 01:30 PM IST
विज्ञापन
want to get rid of puffy eyes use these things loves katrina kaif alia bhatt
puffed eye - फोटो : pixabay

सुबह उठने पर कई बार आंखों के नीचे सूजन हो जाती है। जो दिखने में अच्छी नहीं लगती। पफ्ड आईज की वजह से चेहरा थका हुआ सा दिखता है। कई बार ये समस्या नीदं की कमी की वजह से हो जाती है। लेकिन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर इस पफ्ड आईज को दूर किया जा सकता है। दरअसल, ये समस्या केवल साधारण लोगों की नही हैं। बल्कि इस समस्या के कई बार सेलिब्रेटीज को भी दो चार होना पड़ जाता है। ऐसे में वो भी इन तरीकों का सहारा लेकर आंखों की सूजन यानी पफ्ड आईज को सही करते हैं। 

want to get rid of puffy eyes use these things loves katrina kaif alia bhatt
ice - फोटो : pixabay
आइस वाटर थेरेपी

चेहरे पर फ्रेशनेस लाने और थकान को दूर भगाने के लिए आइस वाटर का सहारा लिया जा सकता है। आइस वाटर को किसी बड़े टब या फिर बर्तन में डाल लें। फिर इस ठंडे पानी में अपना चेहरा डुबोएं। जब तक डुबो सकें डुबोएं फिर चेहरे को निकाल लें। चेहरा आंखों तक इस आइस वाटर में डूबना चाहिए। ये प्रक्रिया चार से पांच बार दोहराएं। इसे करने से आंखों के नीचे की सूजन खत्म होने लगती है और चेहरा भी खिला हुआ दिखता है। आइस वाटर थेरेपी को कटरीना कैफ भी फॉलो करती हैं। जिसका वीडियो भी उन्होंने शेयर किया था।

want to get rid of puffy eyes use these things loves katrina kaif alia bhatt
ice
आइस पैक

आप चाहें तो आइस पैक की मदद से भी आंखों की सूजन को कम किया जा सकता है। इसके लिए बर्फ को किसी कपड़ें में बांध लें। या फिर मार्केट में मिलने वाले आइस पैक को बर्फ से भर लें। फिर इससे आंखों के नीचे सेंके। जब ठंडा लगने लगे तो हटा दें। करीब पांच से दस मिनट तक ऐसा करने से आंखों के नीचे की सूजन खत्म होने लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
want to get rid of puffy eyes use these things loves katrina kaif alia bhatt
अच्छी नींद है जरूरी - फोटो : iStock
नींद है जरूरी

आंखों के नीचे की सूजन की सबसे बड़ी वजह थकान और नींद की कमी होती है। जितना हो सके पर्याप्त मात्रा में सो लें। जितनी ज्यादा नींद पूरी होगी आंखों के नीचे से सूजन खत्म होगी। साथ ही चेहरे पर थकान भी नहीं दिखेगी। कम से कम छह से सात घंटे की नींद का सही रूटीन आपके चेहरे और आंखों को फ्रेश दिखाने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
want to get rid of puffy eyes use these things loves katrina kaif alia bhatt
नाइट क्रीम का करें इस्तेमाल - फोटो : Istock
नाइट क्रीम का इस्तेमाल

पफ्ड आई, आखों के नीचे की स्किन का ढीलापन या फिर काले घेरे। इन सबको दूर करने के लिए जरूरी है आप अच्छे क्वालिटी की नाइट क्रीम या अंडर आई क्रीम को लगाएं। इससे चेहरे को नरिश्मेट मिलेगी। और चेहरे पर असमय दिखने वाले पफ्ड आइज और रिंकल्स जैसी समस्याएं नहीं होंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed