निखरी और बेदाग त्वचा की चाह हर किसी को होती है, लेकिन गर्मियों के मौसम में हम जितना भी अपनी स्किन की केयर कर लें, धूप की वजह से टैनिंग और पिग्मेंटेशन की परेशानी होना आम है। स्किन को धूप से बचाने के लिए भले ही आप सनस्क्रीन का भी इस्तेमाल क्यों न करते हो लेकिन फिर भी टैनिंग की समस्या से कोई नहीं बच पाता। अगर आप भी टैनिंग से परेशान हैं तो आज हम आपको बताएंगे कैसे आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर इससे निजात पा सकते हैं...
नारियल का तेल स्किन पर लगाने से त्वचा और सूरज की किरणों के बीच यह एक प्रोटेक्टिव लेयर का काम करती है और टैनिंग की समस्या होने से बचाती है। इसके अलावा नारियल का तेल हमारी त्वचा को पोषण देने का काम भी करता है।
नारियल तेल हमारी स्किन को तमाम परेशानियों से दूर रखने में मदद करता है। यह हमारी स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ झुर्रियों से निजात दिलाता है। ड्राई स्किन वालों के लिए नारियल किसी वरदान से कम नहीं है।
एंटीबैक्टीरियल एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल्स गुणों से भरपूर नारियल का तेल स्किन को हर प्रकार के इंफेक्शन से रक्षा करता है।
नारियल का तेल लगाने से आपकी स्किन खूबसूरत और चमकदार बनती है। रोजाना इसको लगाने से यह स्किन की गहराई में जाकर समा जाता है और मेलानिन प्रोडक्शन को बढ़ाता है जिससे टैनिंग की परेशानी भी छू मंतर हो जाती है।