फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips : चाहिए उर्वशी रौतेला जैसी ग्लोइंग स्किन, बस घर पर बनाएं ये खास फेसपैक

Tue, 21 Feb 2023 10:28 AM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला
कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 21 Feb 2023 10:28 AM IST
सार

आज हम आपको ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे जिनकी मदद से आप उर्वशी रौतेला जैसी ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। घर पर मास्क बनाने से आपके ज्यादा रुपये भी खर्च नहीं होंगे और आपकी स्किन भी ग्लो करेगी। 

विज्ञापन
Urvashi Rautela Skin Care Secrets Homemade Face Pack for Glowing Skin News in Hindi
उर्वशी रौतेला - फोटो : urvashi rautela/instagram

Skin Care Tips : बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम बात है। जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग अपनी स्किन की केयर करने के लिए पार्लर जाते हैं। वहां जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। उसके बाद भी कई बार चेहरे पर वो निखार नहीं आता जैसा हम चाहते हैं। हम जब भी किसी एक्ट्रेस की ग्लोइंग स्किन देखते हैं तो वैसी ही स्किन की चाहत करते हैं।



अगर चेहरे के लिए रेडिमेड प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं तो कई बार केमिकल की वजह स्किन की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे जिनकी मदद से आप उर्वशी रौतेला जैसी ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। घर पर मास्क बनाने से आपके ज्यादा रुपये भी खर्च नहीं होंगे और आपकी स्किन भी ग्लो करेगी। 

Urvashi Rautela Skin Care Secrets Homemade Face Pack for Glowing Skin News in Hindi
चना दाल और केसर - फोटो : getty images

ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट हैं केसर के ये फेसपैक

चना दाल और केसर - अगर आप केसर की मदद से चेहरे को ग्लो कराना चाहती हैं तो एक कप दूध में एक चम्मच दाल और दो धागे केसर मिलाकर रात भर इसे ऐसे ही छोड़ दें। अगली सुबह पीस कर इसे चेहरे पर लगा लें। इससे चेहरा ग्लो करेगा। 

Urvashi Rautela Skin Care Secrets Homemade Face Pack for Glowing Skin News in Hindi
केसर और दूध फेसपैक - फोटो : Istock

केसर और दूध फेसपैक - अगर आपकी स्किन पर थकान दिखती है तो दो चम्मच दूध में केसर के दो धागे डालकर छोड़ दें। अब कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद इसे साफ कर लें। इससे चेहरे में जान आ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela Skin Care Secrets Homemade Face Pack for Glowing Skin News in Hindi
शहद और केसर - फोटो : istock

शहद और केसर - चेहरे के ड्राईनेस को कम करने के लिए आर शहद और केसर का फेसपैक बना सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच शहद में दो धागे केसर मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं। अब दस मिनट बाद इसे धो दें। 

विज्ञापन
Urvashi Rautela Skin Care Secrets Homemade Face Pack for Glowing Skin News in Hindi
चंदन और केसर

चंदन और केसर - एक चम्मच चंदन पाउडर, केसर के दो से तीन धागे, कच्चा दूध दो से तीन चम्मच मिलाकर आप इसे चेहरे पर लगाएं। पैक सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed