फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eyebrow Threading Tips : पार्लर जाने का नहीं मिल रहा है समय तो इस तरह से घर पर आईब्रो को दें शेप

Sun, 19 Feb 2023 03:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 19 Feb 2023 03:35 PM IST
सार

अगर आप भी अपने बिजी शेड्यूल की वजह से पार्लर नहीं जा पा कहीं हैं और आपकी आईब्रो की शेप बिगड़ चुकी तो ये खबर आपके काम की है। इस खबर की मदद से आप घर बैठे ही अपनी आईब्रो को ठीक कर सकती हैं।

विज्ञापन
Eyebrow Threading Tips How To Get Perfect Eyebrow Shape At Home News In Hindi
पार्लर जाने का नहीं मिल रहा है समय तो इस तरह से घर पर आईब्रो को दें शेप - फोटो : istock

Eyebrow Threading Tips : आज के समय में हर कोई खुद को अप टू डेट रखना चाहता है। खासकर कि लड़कियां खुद को मेंटेन रखने के लिए कई बार पार्लर जाती हैं। पर, कई बार व्यस्त शेड्यूल की वजह से उन्हें पार्लर जाने का वक्त नहीं मिलता। ऐसे में चेहरे पर बदलाव होने लगते हैं। खास कर कि पार्लर ना जाने की वजह से आईब्रो की शेप सबसे जल्दी खराब होती है।



अगर आप भी अपने बिजी शेड्यूल की वजह से पार्लर नहीं जा पा कहीं हैं और आपकी आईब्रो की शेप बिगड़ चुकी तो ये खबर आपके काम की है। इस खबर की मदद से आप घर बैठे ही अपनी आईब्रो को ठीक कर सकती हैं। घर पर आईब्रो ठीक करना बेहद आसान है। इसके लिए बस आपको ट्रिक जानने की जरूरत है। इसके साथ ही ऐसा करने के लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, वरना शेप ठीक होने की बजाए बिगड़ भी सकती है। 

Eyebrow Threading Tips How To Get Perfect Eyebrow Shape At Home News In Hindi
बिना अनुभव के ना करें ट्राई - फोटो : instagram

बिना अनुभव के ना करें ट्राई

अगर आपके पास थ्रेडिंग करने का एक्सपीरिंयस नहीं है तो ऐसा ना करें क्योंकि एक्सपीरिंयस ना होने पर आपके हाथ कांप सकते हैं। इससे आपकी आईब्रो की शेप सही होने की बजाए बिगड़ सकती है। 

Eyebrow Threading Tips How To Get Perfect Eyebrow Shape At Home News In Hindi
थ्रेड की क्वालिटी का रखें ध्यान - फोटो : istock
थ्रेड की क्वालिटी का रखें ध्यान

बाजार में थ्रेडिंग के लिए कई तरह के थ्रेड उपलब्ध होते हैं। इन सभी की क्वालिटी और वैरायटी अलग होती है। कई बार लोग जानकारी के अभाव में मोटा धागा खरीद लेते हैं। जिस वजह से थ्रेडिंग करने में भी परेशानी होती है। इसीलिए थ्रेडिंग के लिए हमेशा पतला धागा खरीदें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Eyebrow Threading Tips How To Get Perfect Eyebrow Shape At Home News In Hindi
आईब्रो की ग्रोथ को करें चेक - फोटो : instagram
आईब्रो की ग्रोथ को करें चेक

आईब्रो की शेप सही करने से पहले इसकी ग्रोथ को जरूर चेक करें। जिस दिशा में बाल ज्यादा हों उसी तरफ सेट करना शुरू करें। इससे आईब्रो आसानी से सेट हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
Eyebrow Threading Tips How To Get Perfect Eyebrow Shape At Home News In Hindi
घर पर आईब्रो सेट करते समय बरतें सावधानी - फोटो : istock
घर पर आईब्रो सेट करते समय बरतें सावधानी 

थ्रेडिंग करते समय ऑवर कॉन्फिडेंस ना दिखाएं। आपकी एक लापरवाही आपकी आईब्रो की शेप को और ज्यादा खराब कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed