फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टमाटर से पाएं दमकता निखार, चेहरे की झुर्रियों के साथ ही दाग-धब्बे भी हो जाएंगे कम

Wed, 27 Nov 2019 10:59 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 27 Nov 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
tomato face pack for wrinkle and acne free skin

गोरी और बेदाग त्वचा की चाहत तो हर लड़की को होती है। इसके लिए वो पार्लर से लेकर केमिकल वाली क्रीम को इस्तेमाल करने से भी गुरेज नहीं करती है। लेकिन अगर चेहरे पर बेदाग निखार की ख्वाहिश है तो इसके लिए कहीं बाहर जाने या बहुत सा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। फ्रिज में रखी कुछ सब्जी बेहद ही फायदेमंद होती हैं। इसी में से एक है टमाटर। जी हां टमाटर का इस्तेमाल चेहरे पर करके चेहरे की त्वचा पर निखार लाया जा सकता है। 


 
tomato face pack for wrinkle and acne free skin

दरअसल टमाटर में मौजूद फोलिक एसिड और विटामिन सी, मिनरल्स त्वचा में निखार लाने में मदद करते हैं। टमाटर का इस्तेमाल अगर सही तरीके से चेहरे पर किया जाए तो ये त्वचा की रंगत को निखारने के साथ ही झुर्रियों और त्वचा को डैमेज होने से भी बचाता है। इसके साथ ही टमाटर से दाग-धब्बे और एक्ने को मिटाने में मदद मिलती है। 


 
tomato face pack for wrinkle and acne free skin
टमाटर और दही का पैक

दो चम्मच टमाटर का गूदा और दो चम्मच दही को लेकर उसमें दो से चार बूंद नींबू के रस की डालें। अब इस पैक को अच्छे से मिक्स करके चेहर पर लगा लें। बीस मिनट बाद चेहरे को अच्छे से धो लें। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
tomato face pack for wrinkle and acne free skin
टमाटर और शहद का पैक

दो चम्मच टमाटर के गूदे को एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर एक पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाकर सूखने के बाद हल्के गर्म पानी से धो लें। चेहरे पर दमकते निखार के लिए सप्ताह में दो बार इस पैक को लगाने से बहुत फायदा होगा।



 
विज्ञापन
tomato face pack for wrinkle and acne free skin
टमाटर और एलोवेरा जेल

दो चम्मच टमाटर के गूदे को एलोवेरा जेल के एक चम्मच में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस पैक को लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे और आंखों के नीचे के काले घेरे कम होने में मदद मिलेगी। चेहरे पर बीस मिनट लगाने के बाद पानी से धो दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed