Men's Care Tips: पैरों की उंगलियां हो रही हैं काली तो लड़कों के काम आएंगे ये टिप्स
इस समस्या से ज्यादातर लड़के परेशान रहते हैं। तो यदि आप भी घर बैठे अपनी पैरों की उंगलियों को साफ करना चाहते हैं तो हमारे बताए घरेलू नुस्खों को एक बार आजमा कर देख लें।
रोजाना करें पैरों की सफाई
दिन में कम से कम दो बार पैरों की अच्छी तरह से सफाई करें। इसके लिए एक तो नहाते समय और दूसरा शाम को सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह से साफ करें। इसके लिए गुनगुने पानी और माइल्ड सोप से पैरों को धोएं। पैरों को साफ करने के लिए सॉफ्ट ब्रश भी बाजार में आते हैं, जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
स्क्रब करें इस्तेमाल
चेहरे की तरह पैरों में भी आप यदि स्क्रब का इस्तेमाल करेंगे तो इससे पैरों की उंगलियां चमक जाएंगी। इसके लिए आप बेसन, दही और नींबू का पेस्ट बनाकर तैयार कर सकते हैं। इस पेस्ट को पहले तो पैरों पर लगाएं और फिर हल्के हाथ से उंगलियों के बीच में और नाखूनों पर मसाज करें। कुछ देर के बाद पैरों को गुनगुने पानी से धो लें। इससे इस्तेमाल से भी आपको फर्क पता लगेगा।
यदि टैनिंग है तो ये पैक इस्तेमाल करें
यदि पैरों की उंगलियां टैनिंग की वजह से काली पड़ गई हैं तो आप एक खास पैक बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे आसान नुस्खा है कि आप थोड़े से बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिक्स करें। इस मिश्रण से भी आपके पैरों की उंगलियां पूरी तरह से चमक जाएंगी।
मसाज आएगी काम
यदि आप कुछ घरेलू नुस्खे नहीं अपना पा रहे हैं तो नारियल के तेल से पैरों की उंगलियों में मसाज करें। इसके लिए पहले तेल को हल्का गुनगुना करें, ताकि ये त्वचा में ऑब्जर्ब हो जाए। यदि ये ठंडा होगा तो तेल को त्वचा के अंदर जाने में समय लग सकता है।