फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रूप चौदस पर इस खास उबटन को लगाकर पाएं गोरी दमकती त्वचा

Wed, 18 Oct 2017 12:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 18 Oct 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
This Roop Chaudas get fair glowing skin with this magical turmeric body scrub
कई हफ्तों से घर की साफ सफाई में लगी महिलाएं अब फ्री हो चुकी हैं। साफ-सफाई के बाद अब बारी है खुद पर थोड़ा ध्यान देने की। इस रूप-चौदस (रूप-चतुदर्शी) आप हल्दी के इस खास उबटन को लगाकर अपने चेहरे के निखार को दोगुना कर सकती हैं। जानिए इस उबटन को बनाने के सही तरीके के बारे में।


पढ़ें- किसी के साथ ये 5 खास चीजें भूलकर भी शेयर न करें, नुकसान में रहेंगे
This Roop Chaudas get fair glowing skin with this magical turmeric body scrub
रूप-चौदस के दिन सुर्योदय से पहले उठकर ठंडे पानी से नहाने की पंरम्परा है। सालों से इस दिन नहाने से पहले हल्दी के इस खास उबटन को लगाने की पंरम्परा बताई जाती है। आइए जानते हैं इस उबटन को बनाने के लिए आपको किन चीजों की जरूरत होती है। 
 
This Roop Chaudas get fair glowing skin with this magical turmeric body scrub
सामग्री-
बेसन - 2 चम्म्च 
हल्दी - 2 चम्म्च 
चन्दन पाउडर - 1 चम्म्च 
मसूर दाल का पाउडर - 1 चम्म्च (optional) 
दूध या गुलाबजल - 2 चम्म्च (या जितना पेस्ट बनाने में लगे) 
आधे नींबू का रस (optional) 
विज्ञापन
विज्ञापन
This Roop Chaudas get fair glowing skin with this magical turmeric body scrub
बनाने का तरीका-

सभी चीजों को एक कटोरी में मिक्स करें और दूध (रूखी स्किन के लिए) या गुलाबजल (ऑयली स्किन के लिए) डालकर पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाते समय ध्यान रखें कि पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए। अगर आपकी स्किन काफी ड्राई है तो आप इसमें फ्रेश मलाई भी डाल सकते हैं।

इस पेस्ट को बनाते समय आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसकी मात्रा में बदलाव कर सकती हैं, जैसे अगर आपको गोरी रंगत चाहिए तो हल्दी की मात्रा ज्यादा लें, चेहरे के बाल निकालने हों तो मसूर दाल पाउडर और बेसन की मात्रा बढ़ा दें। आपकी निखरी त्वचा के लिए ये जादूई फेस मास्क 'उबटन' बिल्कुल तैयार हो चुका है। 
विज्ञापन
This Roop Chaudas get fair glowing skin with this magical turmeric body scrub
कैसे लगाएं
तैयार उबटन को चेहरे व गर्दन पर लगाकर सुखने दें। जब ये मास्क पूरी तरह से सूख जाए तो हाथों में दूध या पानी लेकर चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करें। उसके बाद चेहरा पानी से धो लें ।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed