फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हफ्ते में कितनी बार बाल धोना होता है सही?

Tue, 30 Oct 2018 10:29 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
this is the right way to wash your hair
itching in hair
क्या आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि हफ्ते में कितनी बार बालों को धोना चाहिए। वैसे तो ज्यादातर लोग हफ्ते में दो बार अपने बालों को धोते हैं, वहीं बहुत सारे लोगों को रोज बाल धोने और कंडिश्नर करने की आदत होती है। वैसे तो इस बात को लेकर कोई नियम नहीं है कि बालों को कब और कैसे धोएं, लेकिन इनकी केयर करने के लिए इन्हें ठीक तरह से धोना बहुत जरूरी है। अगर आप अपने बालों को ठीक तरीके से धोएंगी तभी आपके बाल स्वस्थ रहेंगे।
this is the right way to wash your hair
- फोटो : Image Source: File Photo
आखिर एक हफ्ते में कितनी बार करें हेयरवॉश
हर किसी के लिए इस सवाल का जवाब अलग है, क्योंकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी स्किन कैसी है। हर किसी के बाल अलग होते हैं। तो इससे पहले की हम यह तय करें कि बालों को कितनी बार धोना चाहिए उससे पहले आपको कई सारे पहलुओं को देखना होगा।
 
this is the right way to wash your hair
- फोटो : Image Source: File Photo
-जैसे अगर आपकी स्किन नार्मल है तो आपके लिए हफ्ते में एक या दो बार बाल धोना काफी है, लेकिन अगर आपका स्कैल्प ग्रीसी है तो आपको इससे ज्यादा बार बालों को धोने की जरूरत है। ऐसा ही ड्राई स्किन वालों के साथ भी है। उनके लिए भी हफ्ते में एक से दो बार बाल धोना काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
this is the right way to wash your hair
- फोटो : Image Source: File Photo
-अगर आपके स्कैल्प ऑयली है तो आपको हर दूसरे दिन अपने बालों को धोने की जरूरत है। बहुत सारे ऑयली स्कैल्प वाले लोग रोजाना भी हेयरवॉश करते हैं जो कि बालों के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता। ऐसा करने से बालों को नुकसान भी पहुंच सकता है, क्योंकि बार-बार शैंपू करने से बालों का नैचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। इससे बचने के लिए आप ऐसा कर सकते हैं कि हर बार बाल धोने के लिए शैंपू का इस्तेमाल न करें। कभी कभी सिर्फ पानी से अपने बालों को धो लें।
विज्ञापन
this is the right way to wash your hair
- फोटो : Image Source: File Photo
ऐसे करें सिर्फ पानी से वॉश
बालों को सिर्फ पानी से धोने के लिए सबसे पहले सिर को गीला करें और उंगलियों की मदद से मसाज करते हुए गंदगी को दूर करें। इसके बाद पानी से बालों को धो लें। आप चाहे तो कंडिशनर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर कंडिशनर का इस्तेमाल करें तो बस एक बात का खास ख्याल रखें वो यह कि कंडिशनर को कभी भी स्कैल्प पर लगाने की गलती न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed