फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: लगाते हैं फेस सीरम तो भूल से भी ना करें ये गलतियां, वरना डैमेज हो सकती है स्किन

Wed, 07 Jun 2023 10:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 07 Jun 2023 10:58 AM IST
सार

अगर आप भी फेस सीरम लगाते हैं तो भूल से भी ये गलतियां ना करें। ये आपकी स्किन को डैमेज कर सकती है। 

विज्ञापन
Face Serum Avoid These Mistakes While Applying Serum on Face Know Right Way to Use
Skin Care - फोटो : istock

Skin Care: कौन नहीं चाहता कि उसकी स्किन ग्लो करे। दमकती हुई त्वचा के लिए लोग तरह-तरह की चीजों को अपने स्किन केयर में शामिल करते हैं। बढ़ते प्रदूषण की वजह से आज के समय में सिर्फ फेसवॉश का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रख सकते। इसके लिए आपको सीरम की भी जरूरत पड़ती है। फेस सीरम आपकी स्किन में ना सिर्फ नमी को लॉक करता है। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन काफी सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आने लगती है। इसी के चलते लोग इसका इस्तेमाल करने लगते हैं।



पर, क्या आप जानते हैं कि ये तभी काम करता है जब आप इसका इस्तेमाल सही तरीके से करेंगे। फेस सीरम का इस्तेमाल करते वक्त छोटी सी गलती आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने की वजह डैमेज कर सकती है। इसी के चलते आज हम आपको फेस सीरम का इस्तेमाल करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताएंगे। ताकि सीरम लगाने के बाद आपका चेहरा ग्लो करे, मुरझाए नहीं। 

Face Serum Avoid These Mistakes While Applying Serum on Face Know Right Way to Use
face wash

गंदी स्किन पर ना लगाएं

फेस सीरम का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा चेहरा अच्छे से साफ कर लें। अगर आप चेहरा साफ नहीं करेंगे तो ये स्किन के अंदर अब्जॉर्ब नहीं होगा। जिसकी वजह से स्किन पर किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Face Serum Avoid These Mistakes While Applying Serum on Face Know Right Way to Use
skin care

इस तरह से करें इस्तेमाल

स्किन पर आप सीरम को टोनर के बाद लेकिन मॉइश्चराइजर से पहले अप्लाई करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो भी इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Face Serum Avoid These Mistakes While Applying Serum on Face Know Right Way to Use
SKIN CARE

अधिक मात्रा में ना लगाएं

अगर आप ज्यादा मात्रा में सीरम लगाएंगे तो ये आपके पोर्स को ब्लॉक कर सकता है। ज्यादा मात्रा में लगाने से एक तो ये बेकार भी जाता है, दूसरा इसका स्किन पर उल्टा प्रभाव पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Face Serum Avoid These Mistakes While Applying Serum on Face Know Right Way to Use
skin care - फोटो : istock

मॉइश्चराइजर को छोड़े नहीं

बहुत से लोगों को लगता है कि अगर वो फेस सीरम लगा रहे हैं तो मॉइश्चराइजर ना भी लगाएं तो चलेगा। जबकि ऐसा नहीं है। सीरम का मुख्य कार्य आपकी स्किन से संबंधी परेशानियों का इलाज करना है और जरूरी नहीं है कि हर बार आपकी स्किन की समस्या उसका रूखापन ही हो। ऐसे में स्किन के रूखेपन को सही करने के लिए आपको मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed