फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Glowing Skin: गर्मियों में टैनिंग से चाहिए निजात तो मसूर की दाल से करें चेहरे को साफ

Thu, 12 May 2022 01:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 12 May 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
summer heat tanning remove with masoor ki dal lentils at home
Face Pack

गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या पसीने से होती है। पसीने की वजह से चेहरे पर धूल मिट्टी और गंदगी चिपक जाती है। वहीं धूप की वजह से टैनिंग हो जाती है। जिससे चेहरा डल पड़ जाता है। वहीं स्किन भी ड्राई हो जाती है। अगर आप गर्मियों में भी चेहरे पर निखार और टैनिंग से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मसूर की दाल से बने फेस पैक को लगाएं। ये चेहरे की टैनिंग को दूर कर ना केवल साफ करेंगा। बल्कि इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा को भी कई सारे फायदे मिलते हैं। तो चलिए जाने कैसे करें मसूर की दाल का इस्तेमाल। 

summer heat tanning remove with masoor ki dal lentils at home
face pack - फोटो : iStock
दाल और दूध को मिलाकर बनाएं फेस पैक

मसूरी की दाल को चेहरे पर लगाने से रंगत में निखार आता है। इसलिए मसूर की दाल को कच्चे दूध में भिगोकर रख दें। फिर इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इस कच्चे दूध और मसूर की दाल के फेस पैक को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। जब ये सूखने लगे तो हल्के हाथों से रगड़कर छुडाएं। और पानी से धो लें। कुछ ही हफ्तों के इस्तेमाल के बाद रंगत में निखार समझ में आने लगेगा। 

summer heat tanning remove with masoor ki dal lentils at home
face pack
धूप की टैनिंग को करे दूर

धूप में जाने की वजह से टैनिंग हो गई है तो मसूर की दाल के एक चम्मच पाउडर को लेकर अंडे के सफेद भाग में मिलाकर पेस्ट बना लें। साथ मं इसमे नींबू का रस मिलाएं। इस पैक को बनाकर चेहरे पर लगाकर छोड़ दं। जब सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। टैनिंग खत्म हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
summer heat tanning remove with masoor ki dal lentils at home
face pack

अगर आप रोजाना पार्लर का चक्कर लगाना नहीं चाहती हैं। तो मसूर की दाल से बने फेस पैक से चेहरे को आसानी से चमका सकती है। बस जरूरत है तो सप्ताह में दो से तीन बार इ्स्तेमाल करने की।

विज्ञापन
summer heat tanning remove with masoor ki dal lentils at home
मसूर दाल
नेचुरल स्क्रब

मसूर की दाल के पिसे हुए पाउडर को इस्तेमाल के लिए रख सकते हैं। इसका फेस पैक बनाने के लिए बस एक चम्मच मसूर की दाल के पाउडर को शहद में मिलाएं। साथ में थोड़ी सी हल्दी भी मिला लें। अब इसे मिलाकर नेचुरल स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाने से डेड स्किन आासानी से निकल जाएंगे और चेहरे नेचुरली चमकता हुआ दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed